एनआरआइ को घर में घुसकर सर पर मारी गोली

रविवार की देर रात थाना भैणी मिया खां के तहत आते गांव किशनकोट में कुछ अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर एक एनआरआइ कुलविंदर सिंह को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Jan 2019 07:26 PM (IST) Updated:Mon, 28 Jan 2019 07:26 PM (IST)
एनआरआइ को घर में घुसकर सर पर मारी गोली
एनआरआइ को घर में घुसकर सर पर मारी गोली

संवाद सूत्र, काहनूवान : रविवार की देर रात थाना भैणी मिया खां के तहत आते गांव किशनकोट में कुछ अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर एक एनआरआइ कुलविंदर सिंह को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। कुलविंदर सिंह को अमृतसर रेफर किया गया है, जहां पर उनकी हालत काफी गंभीर बनी हुई है।

कुल¨वदर ¨सह पुत्र निर्मल ¨सह पिछले लंबे समय से अमेरिका में रह रहे थे। वे करीब तीन माह पहले ही अमेरिका से लौटे थे और दो महीने पहले उनकी शादी हुई थी। कुल¨वदर ¨सह की बहन पर¨मदर कौर व भतीजी अमनप्रीत कौर ने बताया कि रविवार की रात करीब 9.45 बजे कुल¨वदर ¨सह को एक फोन आया। इसके बाद उनके घर में कुछ लोग उनके दरवाजे पर आए। कुल¨वदर ¨सह ने दरवाजे पर अज्ञात लोगों को देखकर दरवाजा खोलने से मना कर दिया। इसी दौरान एक व्यक्ति दीवार फांदकर घर में घुस गया और अंदर आते ही कुल¨वदर ¨सह के सिर पर गोली चला दी। इस पर कुल¨वदर ¨सह अपने घर के गेट के पास ही गिर गए। आरोपित गोली मारने के बाद मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो गए। हमलावरों की फोटो गांव के गुरुद्वारा साहिब के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। उनके गांव में आने और जाने की रिकार्डिंग हुई है। परिजनों ने बताया कि हमलावरों ने उनके घर के मेन गेट पर फरार होने से पहले ताला लगा दिया था। इसके बाद परिवारिक सदस्यों ने मामले संबंधी पुलिस को शिकायत की।

थाना भैणी मिया खां के एसएचओ कुल¨वदर ¨सह विर्क ने पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। एसएचओ ने मामले की सूचना एसएसपी व अन्य उच्चाधिकारियों को भी दी। इसके चलते भारी संख्या में पुलिस बल गांव में पहुंच गया। हलका डीएसपी मनजीत ¨सह के अलावा फॉरेंसिक जांच अधिकारियों ने भी गांव का दौरा किया। डीएसपी मनजीत ¨सह ने बताया कि कुल¨वदर ¨सह को गंभीर रूप से घायल होने के चलते अमृतसर रेफर किया गया है। परिवारिक सदस्यों के बयान लिखे जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि परिवारिक सदस्यों का कहना है कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। इसके चलते पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। कुल¨वदर ¨सह को होश आने पर ही मामले से पर्दा उठ सकेगा।

chat bot
आपका साथी