बेरोजगारी के कारण बढ़ रहा है नशा : विनोद

टैगोर मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में नशा एक सजा पर एक सेमिनार आयोजित किया दया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Feb 2019 05:49 PM (IST) Updated:Sat, 16 Feb 2019 05:49 PM (IST)
बेरोजगारी के कारण बढ़ रहा है नशा : विनोद
बेरोजगारी के कारण बढ़ रहा है नशा : विनोद

संवाद सहयोगी, गुरदासपुर : टैगोर मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में नशा एक सजा पर एक सेमिनार आयोजित किया दया। इसमें मुख्यातिथि के रूप में स्कूल की चेयरपर्सन शमा शर्मा ने शिरकत की। एमजीएम ग्रुप के डायरेक्टर डॉ. विनोद महाजन ने विद्यार्थियों को नशा एक सजा पर अपने विचार पेश किए। उन्होंने बताया कि किस तरह से हमारा पूरा भारत नशे के जंजाल में फंसता जा रहा है। हमारे पंजाब को नशे के कारण उड़ता पंजाब के नाम से पुकारा जाने लगा है। नशे की समस्या अब बढ़ती जा रही है। इसका प्रमुख कारण बेरोजगारी, औद्योगिकरण न होना, नशे की नाकेबंदी न होना आदि है।

chat bot
आपका साथी