मिनिस्टीरियल कर्मचारियों की हड़ताल, लोग बेहाल

मिनिस्टीरियल सर्विसेज यूनियन की पिछले आठ दिनों से चल रही कलम छोड़ हड़ताल ने आम लोगों को भारी परेशानी में डाला हुआ है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Feb 2019 04:39 PM (IST) Updated:Wed, 20 Feb 2019 04:39 PM (IST)
मिनिस्टीरियल कर्मचारियों की हड़ताल, लोग बेहाल
मिनिस्टीरियल कर्मचारियों की हड़ताल, लोग बेहाल

रा¨जदर कुमार, गुरदासपुर

मिनिस्टीरियल सर्विसेज यूनियन की पिछले आठ दिनों से चल रही कलम छोड़ हड़ताल ने आम लोगों को भारी परेशानी में डाला हुआ है। रोजाना लोग इस उम्मीद से डीसी कंप्लेक्स में आते हैं कि आज उनका काम होगा, लेकिन कर्मचारियों की हड़ताल के कारण उन्हें रोजाना बैरंग लौटना पड़ रहा है।

उधर, कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों की पूर्ति नहीं होती, तब तक वे कार्यालय का कामकाज नहीं करेंगे। गौरतलब है कि मिनिस्टीरियल कर्मचारी पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने सहित अन्यों मांगों को लेकर कमल छोड़ हड़ताल पिछले एक सप्ताह से कर रहे हैं। इस कारण विभिन्न विभागों का कामकाज पूरी तरह से ठप पड़ा है। प्रत्येक दिन दूर-दराज से काम करवाने आने वाले लोग काम न होने की वजह से बैरंग लौट रहे हैं।

बुधवार को अढ़ाई सौ से अधिक लोग डीसी कांप्लेक्स से बैरंग लौटे। डीसी कांप्लेक्स में काम करवाने आए लोगों ने दबी जुबां में कहा कि कर्मचारियों की हड़ताल का खमियाजा उनका भुगतना पड़ रहा है। रोजाना उनका समय बर्बाद हो रहा है, लेकिन काम नहीं। बड़ी मुश्किल से आया था, लेकिन काम नहीं हुआ

डीसी कंप्लेक्स में गांव तलवंडी भंगवा से आए बुजुर्ग व्यक्ति जगीर ¨सह ने बताया कि वह डीसी कंप्लेक्स में जमीन की नकल की कापी लेने के लिए बसों में धक्के खाकर बड़ी मुश्किल से पहुंचा था,लेकिन यहां आकर पता चला कि कर्मचारियों की हड़ताल चल रही है। जिस कारण उसे अब बिना काम करवाए ही लौटना पड़ेगा। कास्ट सर्टिफिकेट की फाइल जमा नहीं हुई

गांव पाहड़ा निवासी मनीष कुमार ने बताया कि वह कास्ट सर्टीफिकेट की फाइल जमा करवाने के लिए आफिस में आया हुआ था। मगर आफिस में स्टाफ हड़ताल पर होने के कारण उसका काम नहीं हुआ। उसने बताया कि कास्ट सर्टीफिकेट बहुत जरुरी चाहिए था। इसलिए वह पिछले एक सप्ताह से लगातार डीसी कंप्लेक्स के चक्कर काट रहा है। लेकिन कर्मचारियों की हड़ताल के चलते उसका काम अधर में लटका हुआ है। आठ दिन से लगातार लगा रहा हूं चक्कर

राहुल का कहना है कि उसने क्लेरीकल काम करवाना था और वह इस काम के लिए पिछले आठ दिनों से लगातार डीसी कंप्लेक्स के चक्कर काट रहा है। मगर कर्मचारियों की हड़ताल के कारण उसे रोजाना बैरंग लौटना पड़ रहा है।

chat bot
आपका साथी