किसानों ने केंद्र सरकार का जलाया पुतला, नारेबाजी की

पिछले वर्ष 26 जनवरी को सिघु बार्डर पर किसान लहर पर किए हमले के खिलाफ किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के नेतृत्व में कस्बा दोरांगला में किसानों ने केंद्र सरकार का पुतला जलाया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 29 Jan 2022 06:21 PM (IST) Updated:Sat, 29 Jan 2022 06:21 PM (IST)
किसानों ने केंद्र सरकार का जलाया पुतला, नारेबाजी की
किसानों ने केंद्र सरकार का जलाया पुतला, नारेबाजी की

संवाद सहयोगी, गुरदासपुर : पिछले वर्ष 26 जनवरी को सिघु बार्डर पर किसान लहर पर किए हमले के खिलाफ किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के नेतृत्व में कस्बा दोरांगला में किसानों ने केंद्र सरकार का पुतला जलाया।

जोन प्रधान रणबीर सिंह, उपप्रधान सुखविदर सिंह, प्रेस सचिव सुखदेव सिंह ने बताया कि तीन कृषि कानूनों के खिलाफ चले दिल्ली आंदोलन के दौरान 26 जनवरी को सिघु बार्डर में किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब की स्टेज पर हमला किया था। जो कि किसान लहर पर एक हमला था। इसमें भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में ईंट, पत्थरबाजी करके किसानों को घायल किया गया। इसके साथ ही लंगर के सामान को भी भारी क्षति पहुंचाई थी। उन्होंने कहा कि एक साल बीत जाने के बावजूद भी केंद्र सरकार ने हमलावरों पर कार्रवाई नहीं की। इस मौके पर रणबीर सिंह डुगरी, सुखदेव सिंह, सुखविदर सिंह, सुच्चा सिंह, अमरीक सिंह, करनैल सिंह मल्ली, लखविदर सिंह, हरभजन सिंह, दिलबाग सिंह, नरिदर सिंह, प्रगट सिंह, सतनाम सिंह, करनैल सिंह, निशान सिंह, हरजीत, बलदेव सिंह, गुरप्रीत सिंह, मेजर सिंह, बलबीर सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी