पर्यावरण के रक्षक, रक्तदान में वीर हैं जसबीर

हयातनगर निवासी जसबीर सिंह पिछले 50 सालों से खूनदान करते आ रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Jul 2021 06:08 PM (IST) Updated:Thu, 15 Jul 2021 06:08 PM (IST)
पर्यावरण के रक्षक, रक्तदान में वीर हैं जसबीर
पर्यावरण के रक्षक, रक्तदान में वीर हैं जसबीर

संवाद सहयोगी, गुरदासपुर : हयातनगर निवासी जसबीर सिंह पिछले 50 सालों से खूनदान करते आ रहे हैं। जसबीर सिंह ने बताया कि वे खूनदान करने के साथ-साथ वातावरण की संभाल के लिए भी मुफ्त पौधे बांटते हैं।

उन्होंने बताया कि वे 1991 से लोगों को अपनी नर्सरी में पौधे तैयार करके बांट रहे हैं। मौसमी व औषधीय पौधे लोगों को बांटे जाते हैं। पौधों में तुलसी, कवार गंधल, नीम, अर्जुन खाल, करी पत्ता, कनेर आदि शामिल हैं। उन्होंने कहा कि वे घरों में व खास करके गमलों में लगने वाले पौधे लोगों को बांटते हैं। उन्होंने कहा कि दिनों दिन प्रदूषित हो रहे वातावरण को बचाने के लिए हम सभी को एकजुट होकर पर्यावरण की संभाल करनी होगी। वे अब तक 200 बार रक्तदान कर चुके हैं। पांच बार उन्हें स्टेट मेडल भी मिल चुके हैं। वहीं दो बार जिला स्तर पर भी सम्मानित हो चुके हैं।

उन्होंने बताया कि 1971 में पहली बार उन्होंने खूनदान किया था। इसके बाद से लगातार खूनदान करते रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनकी आयु भले ही 72 साल की हो गई है। लेकिन फिर उनमें जज्बा है कि वह लोगों की सेवा करें और वातावरण की संभाल करें। सरकारी दफ्तरों व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर लोगों को पौधे बांटने जाते हैं। वे अकेला इस कार्य को करते हैं। इसके अतिरिक्त वे लोगों को नशे से दूर रहने व धार्मिक प्रचार करने के लिए पांच बार शिरोमणि कमेटी अमृतसर से राज्य के विभिन्न जिलों में सम्मानित हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि वे शुरू से ही लोक सेवा को समर्पित रहे हैं।

chat bot
आपका साथी