बटाला में 7.21 करोड़ से हंसली नाले पर बनाए जा रहे तीन पुल

श्री गुरु नानक देव जी के 550वें साला प्रकाश पर्व को लेकर बटाला के विकास की तरफ भी ध्यान दिया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Oct 2019 04:13 PM (IST) Updated:Sat, 19 Oct 2019 06:13 AM (IST)
बटाला में 7.21 करोड़ से हंसली नाले पर बनाए जा रहे तीन पुल
बटाला में 7.21 करोड़ से हंसली नाले पर बनाए जा रहे तीन पुल

संवाद सहयोगी, बटाला : श्री गुरु नानक देव जी के 550वें साला प्रकाश पर्व को लेकर बटाला के विकास की तरफ भी ध्यान दिया जा रहा है। शहर से निकलते हंसली नाले पर 7.21 करोड़ रुपये से तीन नए पुल बनाए जा रहे हैं। इससे लोगों को यातायात में सुविधा होगी। ये पुल संत फ्रांसिस स्कूल के नजदीक, गांधी चौक से सिटी रोड को जाने वाले रास्ते पर और जालंधर रोड पर बनाए जाएंगे। हालांकि इन तीनों जगह पर पहले से पुल बने हैं, लेकिन ये खस्ताहाल हो चुके हैं। दो किलोमीटर के अंदर आने वाले ये तीनों पुल छह माह के अंदर बना दिए जाएंगे।

गौर हो कि बटाला शहर धार्मिक और ऐतिहासिक नजर से बहुत महत्वपूर्ण है। श्री गुरु नानक जी के ससुराल परिवार के साथ संबंधित होने के कारण इस शहर के विकास की तरफ विशेष ध्यान दिया जा रहा है। राज्य और पेंडू विकास के पंचायत और उच्च शिक्षा मंत्री तृप्त राजिदर सिंह बाजवा ने कहा कि बटाला शहर में निकलते हंसली नाले के ऊपर बने पुल पुराने होने के कारण ख्रस्ताहाल हो चुके हैं। राज्य सरकार ने इन पुलों को नए सिरे से बनाने का फैसला किया है। बाजवा ने बताया कि हंसली नाले के ऊपर बनाए जाने वाले इन तीनों पुलों पर सात करोड़ 21 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि संत फ्रांसिस स्कूल के नजदीक लोहे के बने पुल की जगह पर अब 4 सपैन, 8 मीटर इंच का हाई लेवल ब्रिज बनाने का काम शुरू हो गया है। इस पुल का निर्माण तेजी के साथ चल रहा है और समय के अनुसार यह मुकम्मल कर लिया जाएगा।

बाजवा ने बताया कि गांधी चौक से सिटी रोड को जाने वाले रास्ते में हंसली नाले के ऊपर पुराने पुल को गिराकर 2 सपैन 17 मीटर इंच बनाया जाएगा। इसके अलावा जालंधर रोड के ऊपर हंसली नाले वाले पुल की जगह पर एक हाई लेवल वाला पुल बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि छह महीने के अंदर ये सारे पुल बना दिए जाएंगे। बाजवा ने कहा कि ये पुल बनने के साथ शहर की आवाजाही की समस्या हल करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि बटाला शहर के विकास के लिए पंजाब सरकार वचनबद्ध है और इस लिए फंड की कोई कमी नही है।

chat bot
आपका साथी