कांग्रेस किसानों को हक दिलाने के लिए करेगी संघर्ष : रम्मी

केंद्र सरकार ने कृषि विधेयक लागू करके किसानों के लिए मौत का वारंट जारी कर दिया है। केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीतियां किसानों को अब समझ में आ गई है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Sep 2020 04:20 PM (IST) Updated:Thu, 24 Sep 2020 04:20 PM (IST)
कांग्रेस किसानों को हक दिलाने के लिए करेगी संघर्ष : रम्मी
कांग्रेस किसानों को हक दिलाने के लिए करेगी संघर्ष : रम्मी

संवाद सहयोगी, दीनानगर : केंद्र सरकार ने कृषि विधेयक लागू करके किसानों के लिए मौत का वारंट जारी कर दिया है। केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीतियां किसानों को अब समझ में आ गई है। यही कारण है कि किसान केंद्र सरकार के खिलाफ अब बड़े पैमाने पर सड़कों पर उतरकर संघर्ष के रास्ते पर चल पड़े हैं। ये बातें रम्मी ठाकुर प्रधान यूथ कांग्रेस हलका दीनानगर ने कही।

रम्मी ठाकुर ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार से देश का हर वर्ग दुखी है। केंद्र सरकार ने देश विरोधी व अब कृषि विधेयक पास करके देश का माहौल खराब कर दिया है। किसानों को मरने के लिए छोड़ दिया है। किसानों में केंद्र सरकार के खिलाफ आक्रोश बढ़ता ही चला जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों के हक में केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेगी। किसानों को उनका हक दिलाने के लिए चाहे जितना मर्जी लंबा संघर्ष करना पड़े। कांग्रेसी करेंगे।

chat bot
आपका साथी