बच्चों ने संस्कृत और हिंदी में गीत किए प्रस्तुत

भारत विकास परिषद पंजाब उत्तर की प्रांत स्तरीय राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता अध्यक्ष मधु सेठ की देखरेख में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Oct 2019 06:24 PM (IST) Updated:Mon, 21 Oct 2019 06:24 PM (IST)
बच्चों ने संस्कृत और हिंदी में गीत किए प्रस्तुत
बच्चों ने संस्कृत और हिंदी में गीत किए प्रस्तुत

संवाद सहयोगी, दीनानगर : भारत विकास परिषद पंजाब उत्तर की प्रांत स्तरीय राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता अध्यक्ष मधु सेठ की देखरेख में हुई। यह प्रतियोगिता दीनानगर शाखा की ओर से सुमित्रा देवी आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल में करवाई गई। इसकी शुरुआत में सचिव जितेंद्र महाजन ने मेहमानों का परिचय दिया। शाखा की ओर से अतिथियों को सम्मानित किया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विनोद महाजन पास्ट गवर्नर लायंस क्लब शामिल हुए। इसके अलावा समारोह में नेशनल प्रोजेक्ट सदस्य, धर्म इंदु गुप्ता, डॉक्टर हरिदेव अग्निहोत्री उपाध्यक्ष हिदू सुरक्षा समिति पंजाब, नगर कौंसिल प्रधान राकेश महाजन और वाइस चेयरमैन राष्ट्रीय समग्र ग्राम बस्ती योजना राधेश्याम महाजन तथा प्रांतीय अध्यक्ष शिव गौतम विशेष रूप से उपस्थित हुए। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य मेहमानों द्वारा ज्योति प्रज्वलित कर किया गया। प्रतियोगिता में कुल नौ टीमों की ओर से संस्कृत और हिदी में गीत प्रस्तुत किए गए। इसकी जानकारी देते हुए प्रांतीय सचिव रमन पुरी और प्रांतीय प्रकल्प कन्वीनर विनोद शर्मा तथा संजीव शर्मा ने बताया कि प्रथम स्थान पर आने वाली टीम दस नवंबर को सिरसा में रीजनल स्तर पर पंजाब नॉर्थ की ओर से जाएगी तथा रीजनल स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेगी। मुख्य अतिथि ने भारत विकास परिषद द्वारा किए जा रहे कार्यो की सराहना करते हुए सभी बच्चों के समूह गान की प्रशंसा की और आने वाले समय पर और भी बेहतर करने की प्रेरणा दी। उन्होंने भारत विकास परिषद को 11000 की राशि का सहयोग दिया। इस प्रतियोगिता में पहले स्थान पर डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल अमृतसर, दूसरे स्थान पर एचएसबी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गुरदासपुर और तीसरे स्थान पर दिल्ली पब्लिक स्कूल स्वामी विवेकानंद ब्रांच गुरदासपुर रही।

अंत में सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। परिषद की ओर से प्रथम, द्वितीय और तीसरे स्थान पर आने वाली विजेता टीमों को ट्रॉफी दी गई। इसके बाद विशेष अतिथियों और मुख्य मेहमान को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। प्रिसिपल उपमा महाजन को उनके द्वारा दिए गए योगदान के लिए स्मृति चिन्ह भेट किया गया। शाखा दीनानगर के प्रधान विजय कंसरा ने लोगों का आभार व्यक्त किया। सरदार जसवंत सिंह, डॉक्टर सोनिया और आरबीकी ओर से निर्णायक की भूमिका निभाई गई। दीनानगर शाखा के प्रधान विजय कांसरा, सचिव जितेंद्र महाजन, संजीव महाजन कोषाध्यक्ष, संजीव शर्मा, मोहन लाल शर्मा, पीआरओ कमल कृष्णन हैप्पी, आरडी शर्मा, राकेश महाजन, सत्यपाल शर्मा प्रेम खोसला, इंद्रजीत बाजवा, सपना, कमलप्रीत कौर, जीआर महाजन, अनिल गुप्ता, अनिल शर्मा, अनिल महाजन, रेबती नंदन गोयल, मास्टर जनक राज महाजन मास्टर केवल कृष्ण, कस्तूरी लाल सैनी, ईश्वर चंद्र भल्ला, डॉ. सुरेश मेहत, मैनेजर हरीश शर्मा, डॉक्टर केवल कृष्ण शामिल हुए।

chat bot
आपका साथी