बाइक की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत

पैदल जा रही 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला को एक बाइक ने टक्कर मार दी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 10:32 PM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 05:04 AM (IST)
बाइक की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत
बाइक की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत

संवाद सूत्र, बहरामपुर : पैदल जा रही 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला को एक बाइक ने टक्कर मार दी। इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। दुर्घटना वीरवार सुबह साढ़े सात बजे गांव नाभा दास कालौनी झबकरा में हुई। मृत महिला के परिजनों का कहना है कि थाना बहरामपुर की पुलिस को सूचित कर दिया है। मृत बुजुर्ग महिला वीरो पत्नी प्रेम चंद घर से टांडा रोड वाली साइड को जा रही थी।

chat bot
आपका साथी