शैक्षणिक टूर में बच्चों ने ली इतिहास की जानकारी

संवाद सहयोगी, किला लाल सिंह : श्रीमती लीलाबंती बीजी ब्लाजम स्कूल भागोवाल के बच्चों का शैक्षणिक टूर श

By Edited By: Publish:Fri, 28 Nov 2014 07:30 PM (IST) Updated:Fri, 28 Nov 2014 07:30 PM (IST)
शैक्षणिक टूर में बच्चों ने ली इतिहास की जानकारी

संवाद सहयोगी, किला लाल सिंह : श्रीमती लीलाबंती बीजी ब्लाजम स्कूल भागोवाल के बच्चों का शैक्षणिक टूर शुक्रवार को वापस आया। इसका नेतृत्व प्रिंसिपल हरविन्द्र कौर ने किया। इसके अधीन टूर गुरुद्वारा सुलतानपुर लोधी, गुरु का बाग, गुरुद्वारा बेर साहिब, गुरुद्वारा बेबे नानकी पहुंचे। इसके अतिरिक्त बच्चों को साइंस सिटी कपूरथला भी ले जाया गया। बच्चों ने टूर के दौरान इतिहास के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर हरप्रीत कौर, जगदीश कौर, कंचन, स्वीटी, प्रीति, सुनीता, गुरुकीरत सिंह, गुरनूर कौर व अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी