रेल अधिकारियों की आत्मिक शांति के लिए करवाया हवन

मंडल रेल प्रबंधक राजेश अग्रवाल ने बताया कि फिरोजपुर मंडल एक बहुत ही कठिन दौर से गुजर रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Jun 2020 10:53 PM (IST) Updated:Thu, 25 Jun 2020 10:53 PM (IST)
रेल अधिकारियों की आत्मिक शांति के लिए करवाया हवन
रेल अधिकारियों की आत्मिक शांति के लिए करवाया हवन

जागरण संवाददाता, फिरोजपुर : मंडल रेल प्रबंधक राजेश अग्रवाल ने बताया कि फिरोजपुर मंडल एक बहुत ही कठिन दौर से गुजर रहा है। एक सप्ताह के अंतराल में मंडल ने दो उत्कृष्ट अधिकारियों के साथ-साथ एक आरपीएफ जवान का भी असमय निधन हो गया था।

उन्होंने कहा कि वेदों में कहा गया है कि सुख-शांति, स्वास्थ्य व सुरक्षा की कामना के लिए यज्ञ करना चाहिए। मंडल की सुख-शांति एवं समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे ऑफिसर्स क्लब फिरोजपुर में सुबह शांति यज्ञ का आयोजन आचार्य पंडित राधे श्याम द्वारा किया गया। इसमें अधिकारियों व कर्मचारियों ने आहुतियां डाली। इस दौरान शारीरिक दूरी का पालन किया गया और प्रसाद वितरण किया गया।

chat bot
आपका साथी