काफी मशक्‍कत के बाद मिला मां का डेथ सर्टिफिकेट, देखकर बेटे के उड़े होश

फिरोजपुर में एक व्‍यक्ति ने अपनी मां की मौत के बाद डेथ सर्टिफिकेट के लिए आवेदन दिया। 14 माह बाद सर्टिफिकेट देख कर बेटे के होश्‍ा उड़ गए। उसमें मां की जगह उसे मृत बताया गया था।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Publish:Wed, 18 Jul 2018 04:52 PM (IST) Updated:Thu, 19 Jul 2018 08:32 AM (IST)
काफी मशक्‍कत के बाद मिला मां का डेथ सर्टिफिकेट, देखकर बेटे के उड़े होश
काफी मशक्‍कत के बाद मिला मां का डेथ सर्टिफिकेट, देखकर बेटे के उड़े होश

फिरोजपुर, [प्रदीप कुमार सिंह]। एक युवक अपनी मां की मौत के बाद मृत्‍य प्रमाणपत्र के लिए दफ्तरों के चक्‍कर काटता रहा। अाखिरकार उसे 14 महीने के बाद उसे डेथ सर्टिफिकेट मिला, लेकिन जब उसने इसे ध्‍यान से देखा तो उसके होश उड़ गए। दरअसल, सरकारी सिस्टम ने अनोखा कारनामा किया और मृत मां की जगह जीवित बेटे का डेथ सर्टिफिकेट बनाकर उसी को थमा दिया।

14 महीने से मां के डेथ सर्टिफिकेट के लिए एक दफ्तर से दूसरे दफ्तर के चक्कर काटते रहे इस युवक को अब यह समझ में नहीं आ रहा है कि अब क्‍या करे। दुकानदार देविंदर सिंह ने बताया कि उसकी मां स्वर्ण कौर का 26 नवंबर, 2016 को देहांत हुआ था। इसके बाद उसने मां के डेथ सर्टिफिकेट के लिए 30 मई, 2017 को आवेदन दिया। इसके बाद वह दफ्तरों के चक्‍कर काटता रहा, लेकिन सर्टिफिकेट नहीं बना।

यह भी पढ़ें: चंडीगढ़ की कुड़ियों को भा रही नाइट लाइफ, हो रहीं इन चीजों की दीवानी

इस दौरान 14 महीनों में उसने कई आवेदन दिए। कई जगह उसके बयान दर्ज करवाए गए। बड़ी मुश्किल से उसे मंगलवार को न्रगर परिषद कार्यालय से डेथ सर्टिफिकेट मिला। लेकिन, इसे देखकर उसके होश फाख्‍ता हो गए। इसमें मां की जगह उसे ही मरा हुआ दिखा दिया गया है।

यह भी पढ़ें: विवाद के बावजूद सनी लियोनी की वेब सीरीज रिलीज, SGPC का विरोध दरकिनार 

देविंदर ने बताया कि मां व उसका ज्वाइंट बैंक खाता था, जिससे वह सभी लेन-देन करते थे। उसकी कंप्यूटर की दुकान बांसी गेट के पास है। बैंक वाले कह रहे हैं कि खाते से अब तभी पैसे निकाले जा सकेंगे, जब वह अपनी मां का डेथ सर्टिफिकेट देगा। गलत डेथ सर्टिफिकेट मिलने से अब उसके लिए परेशानी खड़ी हो गई है।

तकनीकी खामी है, इसमें नगर परिषद का दोष नहीं: ग्रोवर

इस मामले में नगर परिषद के प्रधान अश्वनी ग्रोवर का कहना है कि यह तकनीकी गलती है। इसका नगर परिषद से कुछ लेना-देना नहीं है। डेथ सर्टिफिकेट सारी कागजी कार्रवाई सेहत विभाग और सुविधा सेंटर द्वारा की जाती है। उनके यहां से तो केवल जन्म-मृत्यु का सर्टिफिकेट बांटा जाता है। वह सेहत विभाग व सुविधा सेंटर के अधिकारियों से पत्रचार कर इसे दुरुस्त करवाए।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

ठीक करवा कर देंगे दूसरा सर्टिफिकेट: सिविल सर्जन

इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ. गुरमिंदर सिंह ने कहा कि डेथ सर्टिफिकेट जारी करते समय कहां गड़गड़ी हुई, यह तो जांच से पता चलेगा। पूरे मामले की जांच करवाई जाएगी। देविंदर सिंह को संशोधित सर्टििफकेट जारी कर दिया जाएगा।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी