सहारा क्लब ने लावारिस शव का किया अंतिम संस्कार

सहारा क्लब जीरा के सदस्यों की ओर से रविवार को जीरा के शमशान घाट में लवारिश शव का अंतिम संस्कार किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Oct 2020 03:41 PM (IST) Updated:Sun, 11 Oct 2020 03:41 PM (IST)
सहारा क्लब ने लावारिस शव का किया अंतिम संस्कार
सहारा क्लब ने लावारिस शव का किया अंतिम संस्कार

संवाद सूत्र, जीरा (फिरोजपुर) : सहारा क्लब जीरा के सदस्यों की ओर से रविवार को जीरा के शमशान घाट में लवारिश शव का अंतिम संस्कार किया गया। सहारा क्लब जीरा के प्रधान ठेकेदार नछत्तर सिंह ने बताया कि यह लावारिस शव एएसआइ दिलबाग सिंह को नेशनल हाईवे जीरा मक्खू रोड पर स्थित गांव बहिक गुजरा के पास झाड़ियों में मिला था। इस मौके सहारा क्लब के सीनियर उप प्रधान गुरबख्श सिंह विज, उप प्रधान सतनाम सिंह तथा कुलबीर सिंह के अलावा थाना सदर जीरा के स्टाफ के सदस्य उपस्थित थे ।

chat bot
आपका साथी