रोहित वोहरा ने अकाली-बसपा वर्करों के साथ की मीटिग

शिरोमणि अकाली दल की ओर से 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए हलका फिरोजपुर शहरी से रोहित वोहरा को पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 05:16 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 05:16 PM (IST)
रोहित वोहरा ने अकाली-बसपा वर्करों के साथ की मीटिग
रोहित वोहरा ने अकाली-बसपा वर्करों के साथ की मीटिग

संवाद सहयोगी, फिरोजपुर: शिरोमणि अकाली दल की ओर से 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए हलका फिरोजपुर शहरी से रोहित वोहरा को पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया गया है। इसके बाद मंगलवार को रोहित वोहरा की ओर से अकाली-बसपा वर्करों के साथ विशेष मीटिग अपने आवास पर की। इस मौके पर मौके बड़ी संख्या में वर्करों ने उन्हें टिकट मिलने पर बधाई दी। रोहित वोहरा ने कहा कि वर्करों की मेहनत के साथ फिरोजपुर शहरी हलके की सीट बड़ी लीड के साथ जीत कर वह पार्टी की झोली डालेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब में शिरोमणि अकाली दल-बसपा गठजोड़ की सरकार बनते ही फिरोजपुर शहर की बिगड़ी कानूनी व्यवस्था का पहल के आधार पर सुधार किया जाएगा और आपराधिक घटनाओं पर नकेल कस्सी जाएगी। उन्होंने कहा कि फिरोजपुर के लोगों को वह हर सुविधा दी जाएगी, जिसके वह हकदार है। इस मौके पर हरमीत सिंह, बलविंदर सिंह कोतवाल सीनियर उप प्रधान, कमलजीत सिंह ढोलेवाला राष्ट्रीय वरिष्ठ उप प्रधान यूथ, हिम्मत सिंह भुल्लर उप प्रधान, यूथ बलविदर सिंह वरिष्ठ उप प्रधान, चिमन लाल, पप्पू, बसपा नेता बलविदर सिंह मल्लवाल, दर्शन सिंह, पूर्ण भट्टी, जोगिदर कुमार गोरा, अशोक कैप्टन वर्कर मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी