अपने खर्चे से आस-पड़ोस के घरों को सैनिटाइज कर रहा रवि

कोरोना के कहर से लोगों को बचाने के लिए हर कोई प्रयास कर रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Apr 2020 10:39 PM (IST) Updated:Wed, 08 Apr 2020 06:10 AM (IST)
अपने खर्चे से आस-पड़ोस के घरों को सैनिटाइज कर रहा रवि
अपने खर्चे से आस-पड़ोस के घरों को सैनिटाइज कर रहा रवि

जतिंद्र पिंकल, फिरोजपुर : कोरोना के कहर से लोगों को बचाने के लिए हर कोई प्रयास कर रहा है। इसी कड़ी में भगत सिंह कॉलोनी की गली बाबा बदरी दास में रहने वाले रवि कुमार शर्मा ने अपने आसपास के घरों को सैनिटाइज करना शुरू कर दिया है।

रवि ने अपनी जेब से सैनिटाइज करने वाला सामान मंगवाकर पहले अपने घर और फिर चाचा के घर को सैनिटाइज किया। इसके बाद उसने आसपास के घरों को भी सैनिटाइज करना शुरू कर दिया। रवि कुमार ने कहा कि वह एक प्राइवेट नौकरी करता है, जबकि पिता वाटर सप्लाई विभाग में कार्यरत है। घर की तरफ से भी उसे सेवा करने के लिए प्रेरित किया गया। इसी के चलते मोहल्ले से भी उसे काफी प्रोत्साहित किया गया।

chat bot
आपका साथी