गुरुहरसहाय में युवक की नशे से मौत

गांव छांगा राय उताड़ में एक नौजवान की नशे से मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Jan 2020 11:17 PM (IST) Updated:Tue, 21 Jan 2020 06:11 AM (IST)
गुरुहरसहाय में युवक की नशे से मौत
गुरुहरसहाय में युवक की नशे से मौत

संवाद सूत्र, गुरुहरसहाय (फिरोजपुर) : गांव छांगा राय उताड़ में एक नौजवान की नशे से मौत हो गई। घरवालों ने बताया कि कई बार उन्होंने बेटे को नशा छोड़ने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं माना। युवक की पहचान खजान सिंह (26) के रूप में हुई है। युवक तीन साल से नशे का आदी था और इससे उसकी टांग कमजोर हो गई थी। वह कोई कामकाज भी नहीं कर रहा था। पहले एक फोटोग्राफर था। मृतक के भाई जसवंत सिंह ने बताया कि हमारे गांव में नशे का बहुत बड़ा कारोबार चल रहा है। इसके बारे में कई बारी पुलिस को सूचना भी दी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। 2019 में नशे की भेंट चढ़ने वाले 18 युवा थे। इनमें अधिकतर ममदोट बेल्ट से जुड़े गांवों, गुरुहरसहाय के रहने वाले थे। इस साल नशे से मौत का यह तीसरा मामला है।

chat bot
आपका साथी