किसान मजदूर संघर्ष समिति पांच को जाएगी दिल्ली

किसान मजदूर संघर्ष समिति पंजाब जोन फिरोजपुर की बैठक वीरवार को गांव आसल में जोन प्रधान फैलाव सिंह पन्नू की अध्यक्षता में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 01 Apr 2021 10:14 PM (IST) Updated:Thu, 01 Apr 2021 10:14 PM (IST)
किसान मजदूर संघर्ष समिति पांच को जाएगी दिल्ली
किसान मजदूर संघर्ष समिति पांच को जाएगी दिल्ली

संवाद सूत्र, फिरोजपुर : किसान मजदूर संघर्ष समिति पंजाब जोन फिरोजपुर की बैठक वीरवार को गांव आसल में जोन प्रधान फैलाव सिंह पन्नू की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान प्रदेश प्रधान सतनाम सिंह पन्नू और जिला प्रधान इंद्रजीत सिंह कल्लीवाला ने कहा कि दिल्ली में लगभग चार माह से चल रहे मोर्चे में पांच अप्रैल को जिला फिरोजपुर की तैयारियां करवाई गई। उन्होंने बताया कि बड़े स्तर पर हजारों की तदाद में पांच अप्रैल को ट्रैक्टर ट्रालियां दिल्ली की ओर कूच करेंगी। इस मौके जोन महासचिव चमकौर सिंह महालम, उपप्रधान सतनाम सिंह, स्वर्ण सिंह, हरजीत सिंह, हरपाल सिंह आसल, इन्द्रजीत सिंह विर्क, अवतार सिंह, कमलजीत सिंह, हरप्रीत सिंह, सारज सिंह, रेशम सिंह, सतनाम सिंह, गुरपिंदर सिंह निजाम वाला, तेजिंदर सिंह संधा, रोशन लेली वाला, बहाल सिंह अलीके, केवल सिंह वाहका आदि उपस्थित थे।

भाजपा विधायक पर हमले की निदा की

संस, अबोहर : मेरा अबोहर फ्री लीगल सर्विस के पदाधिकारियों की बैठक संस्था प्रमुख एडवोकेट अमित असीजा बावा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में भाजपा विधायक अरुण नारंग पर मलोट में हुए जानलेवा हमले की निदा की गई व आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की गई। इस अवसर पर संस्था प्रमुख एडवोकेट अमित असीजा बावा, महासचिव राहुल चावला, कोषाध्यक्ष दीप्ति कटारिया, पीआरओ हैप्पी मनोचा, महिला अधिकार प्रभारी सपना बांसल व आशा नारंग, शहरी प्रभारी अमित सिडाना, खेल प्रभारी अमित पवार, मानव अधिकार प्रभारी गौरव धमीजा, क्लचरल प्रभारी गुरबंस राही मौजूद थे। किसान जागरूकता कैंप लगाया संवाद सूत्र, ममदोट (फिरोजपुर) : कृषि और किसान भलाई विभाग की ओर से वीरवार को गांव राऊके हिठाड़ में डा. जंगीर सिंह गिल कृषि अफसर, ममदोट के नेतृत्व में किसान जागरूकता कैंप लगाया गया। कृषि विकास अफसर डा. सुखप्रीत सिंह ने किसानों को धान की सीधी बिजाई में आने वाली संभावी मुश्किलों जैसे पुंगारे की समस्या, घास फूस, लोहे की कमी और चूहों की रोकथाम बारे जानकारी दी। डा.जंगीर सिंह गिल ने किसानों को धान की अवशेष के प्रबंध बारे और विभाग की तरफ से दीं जातीं सहूलतों बारे जानकारी दी। उन्होंने कहा कि धान की फसल में डीएपी के प्रयोग से परहेज करें और अधिक समय लेने वाली किस्मों जैसे कि पूसा 44 ( पूसा) की काश्त से परहेज करें। मौके पर किसान की तरफ से दिखाई लहसुन की फसल पर जामुनी धब्बों की बीमारी की रोकथाम बारे सुझाव दिए गए।

chat bot
आपका साथी