अपनी उपलब्धियों को गिनाती पुल की वॉल पर उतरी गौरवान्वित करने वाली बेटियां

फिरोजपुर : सरहदी जिले फिरोजपुर में जन्मी बेटियां अब गौरवान्वित कर रही हैं। बेटियों के प्रति लोगों की सोच भी बदली है, जो लड़कियां अब तक उच्च शिक्षा से वंचित रह रही थीं, उन्हें अब लड़कों के समांतर अवसर मिल रहे हैं। इससे वे अभिभावकों व जिले का नाम रोशन कर रही हैं। अपनी उपलब्धियों से फिरोजपुर वासियों को गौरवान्वित करने वाली लड़कियों की तस्वीर उनकी उपलब्धियों के साथ फिरोजपुर-मोगा हाइवे पर बने रेलवे ओवरब्रिज की वॉल पर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत उकेरी गई है, जो कि बरबस लोगों का ध्यान अपनी ओर आर्कषित कर रही है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jan 2019 11:31 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jan 2019 11:31 PM (IST)
अपनी उपलब्धियों को गिनाती पुल की वॉल पर उतरी गौरवान्वित करने वाली बेटियां
अपनी उपलब्धियों को गिनाती पुल की वॉल पर उतरी गौरवान्वित करने वाली बेटियां

जागरण संवाददाता, फिरोजपुर : सरहदी जिले फिरोजपुर में जन्मी बेटियां अब गौरवान्वित कर रही हैं। बेटियों के प्रति लोगों की सोच भी बदली है, जो लड़कियां अब तक उच्च शिक्षा से वंचित रह रही थीं, उन्हें अब लड़कों के समांतर अवसर मिल रहे हैं। इससे वे अभिभावकों व जिले का नाम रोशन कर रही हैं। अपनी उपलब्धियों से फिरोजपुर वासियों को गौरवान्वित करने वाली लड़कियों की तस्वीर उनकी उपलब्धियों के साथ फिरोजपुर-मोगा हाइवे पर बने रेलवे ओवरब्रिज की वॉल पर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत उकेरी गई है, जो कि बरबस लोगों का ध्यान अपनी ओर आर्कषित कर रही है।

इन होनहार बेटियों की तस्वीर उकेरी

फिलहाल अभी तक धी फिरोजपुर दी शीर्षक से अब तक चार लड़कियों की फोटो पुल की वॉल पर उकेरी गई है, जिसमें पहली फोटो करमदीप कौर पुत्री सुरजीत ¨सह उपलब्धि गोल्ड मेडलिस्ट नेशनल गतका, दूसरी लवप्रीत कौर पुत्री हरजीत ¨सह उपलब्धि 2016 में पीसीएस की परीक्षा में तहसीलदार चयनित होने वाली, तीसरी हितासा पुत्री रवि कुमार उपलब्धि डबल ट्रैप में निशानेबाज गोल्ड मेडलिस्ट पंजाब टीम और चौथी फोटो गुरप्रीत कौर पुत्री बोहड़ ¨सह उपलब्धि पंजाब सरकार में इंस्पेक्टर काम कर रही है। उक्त लड़कियों की फोटो फिरोजपुर आवागमन करने वाले सभी लोगों का निगाह अपनी ओर आकर्षित कर रही है, जिससे न चाहते हुए भी वह उन फोटो को देख रहे है, जिससे उन लड़कियों की उपलब्धि से अवगत हो रहे है।

chat bot
आपका साथी