किसानों को बांटे गए सब्सिडी वाले गेहूं के बीज

संवाद सूत्र, फिरोजपुर फिरोजपुर के किसानों को गेहूं की बिजाई के लिए उच्च क्वालिटी के सब्सिडी वाले ब

By JagranEdited By: Publish:Fri, 10 Nov 2017 07:07 PM (IST) Updated:Fri, 10 Nov 2017 07:07 PM (IST)
किसानों को बांटे गए सब्सिडी वाले गेहूं के बीज
किसानों को बांटे गए सब्सिडी वाले गेहूं के बीज

संवाद सूत्र, फिरोजपुर

फिरोजपुर के किसानों को गेहूं की बिजाई के लिए उच्च क्वालिटी के सब्सिडी वाले बीज अधिकारियों द्वारा वितरित किए गए। जानकारी के लिए सब्सिडी वाले गेहूं के बीज प्राप्त करने के लिए किसानों में उत्साह पाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार किसानों को विभाग की ओर से काटे गए परमिट के अनुसार गेहूं की एचडी 3086, एचडी 2967 व 1105 किस्म का बीज मुहैया करवाया गया। इसके अलावा उक्त दुकान में बने मिट्टी जांच केन्द्र में किसानों की तरफ से लाई गई मिट्टी के सैंपल भी जांचे जा रहे हैं। उन्हें मिट्टी की उर्वरा शक्ति और कमी के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान चौधरी की हट्टी के संचालकों ने सभी किसानों का धन्यवाद किया। इस मौके पर डिस्ट्रीब्यूटर धवन मितल, हेमंत ¨सह, लैब इंचार्ज राजविन्द्र ¨सह, बलतेज ¨सह, हरपाल ¨सह, राजदीप ¨सह व विक्की आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी