स्वामी विवेकानंद के पदचिन्हों पर चलने की सीख दी

फिरोजपुर : विद्यार्थियों को स्वामी विवेकानंद के संदेशों से जागरूक करने के उद्देश्य को लेकर सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल महिमा की प्रार्थना सभा में प्रिंसिपल जगदीपपाल ¨सह की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानंद जी के 155वें जन्मदिवस को समर्पित समारोह करवाया। विद्यार्थियों के बीच भाषण प्रतियोगिता करवाई गई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 17 Jan 2018 04:46 PM (IST) Updated:Wed, 17 Jan 2018 04:46 PM (IST)
स्वामी विवेकानंद के पदचिन्हों पर चलने की सीख दी
स्वामी विवेकानंद के पदचिन्हों पर चलने की सीख दी

संवाद सूत्र, फिरोजपुर : विद्यार्थियों को स्वामी विवेकानंद के संदेशों से जागरूक करने के उद्देश्य को लेकर सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल महिमा की प्रार्थना सभा में प्रिंसिपल जगदीपपाल ¨सह की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानंद जी के 155वें जन्मदिवस को समर्पित समारोह करवाया। विद्यार्थियों के बीच भाषण प्रतियोगिता करवाई गई। समारोह में स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रिंसिपल जगदीपपाल ¨सह व पंजाबी व्याख्याता सुखजिंद्र ¨सह ने बताया कि स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी, 1863 में हुआ था। वह अध्यात्मिक शक्ति के मालिक थे, जिन्होंने ईश्वर को सच्चाई के रूप में जानने की इच्छा प्रकट की थी। उन्होंने नौजवान पीढ़ी को अपना जीवन जीने के लिए सच्चाई पर चलने का संदेश दिया। विद्यार्थियों को समाजिक बुराइयों से दूर रहने के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि स्वामी जी पूरे संसार में लोकप्रिय थे। भाषण प्रतियोगिता में छठी से आठवीं व नौवीं से 12वीं कक्षा के ग्रुप बनाए गए। इसमें 25 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में मुख्य रूप में इन छात्रों ने कहा कि कोई भी नौजवान काम को अच्छे ढंग से पूरा कर सकता है, जब वह काम दिल से करे। प्रतियोगिता के छठी से आठवीं कक्षा के वर्ग में राजकौर ने पहला, अर्शदीप कौर ने दूसरा व सुखप्रीत कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया। कक्षा नौवीं से 12वीं कक्षा के वर्ग में रौणकां ने पहला, प्रदीप कौर ने दूसरा व सैरुल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में जज की भूमिका नीना रानी व्याख्याता अंग्रेजी, दीक्षा अरोड़ा, सानिया रानी व गुरदीप कौर ने अदा की।

chat bot
आपका साथी