गांव सोहनगढ़ रत्तेवाला से किसानों की जत्था दिल्ली रवाना

गांव सोहनगढ़ रत्तेवाला से दिल्ली किसान मोर्चे के लिए किसानों का 15वां जत्था वीरवार को दिल्ली रवाना हुआ। इस दौरान भीकेयू डकौंदा के प्रेस सचिव प्रकट सिद्धू छोटा जंड वाला ने कहा कि किसान नौजवान दिल्ली मोर्चे में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 08 Apr 2021 10:31 PM (IST) Updated:Thu, 08 Apr 2021 10:31 PM (IST)
गांव सोहनगढ़ रत्तेवाला से किसानों की जत्था दिल्ली रवाना
गांव सोहनगढ़ रत्तेवाला से किसानों की जत्था दिल्ली रवाना

संवाद सूत्र, गुरुहरसहाय (फिरोजपुर)

: गांव सोहनगढ़ रत्तेवाला से दिल्ली

किसान मोर्चे के लिए किसानों का 15वां जत्था वीरवार को दिल्ली रवाना हुआ। इस दौरान भीकेयू डकौंदा के प्रेस सचिव प्रकट सिद्धू छोटा जंड वाला ने कहा कि किसान नौजवान दिल्ली मोर्चे में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। ब्लाक गुरुहरसहाय के खजांची गुरप्रीत सिंह ने बताया कि हाड़ी का सीजन शुरु हो चुका है और गेंहू की फसल पक कर तैयार हो चुकी है। समूह नगर निवासियों और नौजवानों की ओर से प्रस्ताव पारित किया गया है कि जो किसान भाई दिल्ली मोर्चे में जत्थो में जाते हैं उनके खेती और घर के सभी काम किसान नौजवानों की तरफ से किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जब तक सरकार कानून रद्द नहीं करती तब तक संघर्ष जारी रहेगा। इस मौके गांव इकाई प्रधान सतपाल सिंह, प्रेस सचिव अंग्रेज सिंह, सचिव सतनाम सिंह, रिपी दुसांझ, गुरप्यार सिंह, सदीप कुमार, काहना राम और अन्य समूह नगर निवासी उपस्थित थे।

किसानों का 21वां जत्था दिल्ली रवाना संवाद सूत्र, गुरुहरसहाय (फिरोजपुर) : मंडी पंजेके उताड़ से किसानों का 21वां जत्था दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन में हिस्सा लेने के लिए रवाना हुआ। भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहा के बैनर तले मंडी पंजेके उताड़ से भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहा ब्लाक गुरुहरसहाय माहमूजोईयां टोल प्लाजा के इंचार्ज नरिदर सिंह जोगा भोडीपुर, इकबाल चंद पाला बट्टी और बलवंत सिंह खालसा के दिशा निर्देशानुसार यह जत्था इकाई प्रधान सुखदेव ढोट, रिटायर बीपीओ पूर्ण चंद और उपप्रधान विक्रम ढोट के नेतृत्व में रवाना हुआ। । इस मौके पर वीरभान, कश्मीर मरोक, मालिक दित्ता ढोट, मेजर सिंह, साजन ढोट, हिमांशू ढोट, सचिन बट्टी, सुंदर ढोट, करन ढोट, किसान नेता सुभाश मुत्ती, राकेश ढोट, बलदेव कुक्कड़, सतनाम चंद, सुखदियाल, सोहन नंबरदार, डिप्टी मुत्ती, तिलका ढोट आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी