Farmers Protest: शंभू बॉर्डर पर किसान संगठनों ने गुरजंट सिंह को दी श्रद्धांजलि, डल्‍लेवाल ने पंजाब सरकार से की ये अपील

Farmers Protest पंजाब के फिरोजपुर के किसान गुरजंट सिंह की शनिवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। आज सुबह किसान संगठनों ने शंभू बॉर्डर पर गुरजंट सिंह को श्रद्धा‍ंंजलि दी। साथ ही किसान नेता डल्‍लेवाल ने राज्‍य सरकार से मुआवजा देने की मांग की है। वहीं दूसरी ओर डल्‍लेवाल ने कहा कि इस मामले को किसान संगठन राज्य सरकार के सामने उठाएंगे।

By Jagran NewsEdited By: Himani Sharma Publish:Sun, 25 Feb 2024 12:10 PM (IST) Updated:Sun, 25 Feb 2024 12:10 PM (IST)
Farmers Protest: शंभू बॉर्डर पर किसान संगठनों ने गुरजंट सिंह को दी श्रद्धांजलि, डल्‍लेवाल ने पंजाब सरकार से की ये अपील
शंभू बॉर्डर पर किसान संगठनों ने गुरजंट सिंह को दी श्रद्धांजलि (फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता, फिरोजपुर। Farmers Protest 2024: किसान आंदोलन में शामिल होने जा रहे फिरोजपुर के किसान की शनिवार को मौत हो गई। 32 साल के गुरजंट सिंह ने राजपुरा के पास सड़क हादसे में अपनी जान गंवा दी। आज सुबह 9 बजे मृतक किसान को शंभू बॉर्डर पर किसान संगठनों ने श्रद्धांजलि दी। इसके बाद गुरजंट सिंह के शव को उसके गांव भेज दिया गया।

राज्‍य सरकार के सामने उठाएंगे मामला: डल्‍लेवाल

इस पर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा कि पंजाब सरकार गुरजंट सिंह को किसान आंदोलन का बलिदानी घोषित करे। साथ ही बनता मुआवजा व अन्य सुविधाएं पीड़ित परिवार को दी जाएं। वहीं इस मामले को किसान संगठन राज्य सरकार के सामने भी उठाएंगे।

यह भी पढ़ें: Farmers Protest 2024: शंभू बॉर्डर जा रहे किसानों का ट्रैक्टर खदान में पलटा, हादसे में एक की मौत; दो घायल

खदान में पलटी थी ट्रैक्‍टर-ट्रॉली 

बता दें गुरजंट सिंह अपने साथियों के साथ शंभू बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन में शामिल होने जा रहे थे। राजपुरा के पास उनकी ट्रैक्‍टर ट्रॉली खदान में पलट गई। इससे गुरजंट सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। 

यह भी पढ़ें: फिरोजपुर पुलिस का एक्शन, 500 बोतल अवैध शराब के साथ कार सवार को किया गिरफ्तार; गश्त के दौरान मिली थी सूचना

chat bot
आपका साथी