यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
फिरोजपुर पुलिस का एक्शन, 500 बोतल अवैध शराब के साथ कार सवार को किया गिरफ्तार; गश्त के दौरान मिली थी सूचना
फिरोजपुर पुलिस ने गश्त के दौरान मिली सूचने का आधार पर आज 500 अवैध शराब की बोतलों को सीज कर ...और पढ़ें

HighLights
- फिरोजपुर पुलिस ने 500 शराब की बोतले की जब्त
- गुप्त सूचना के आधार पर की गई गिरफ्तारी
- दूसरे शहर से स्विफ्ट कार में भर कर ला रहे थे अवैध शराब की बोतलें
संवाद सहयोगी, फिरोजपुर। 500 Illegal Liquor Bottle Seized: फिरोजपुर में पुलिस (Ferozepur Police) ने 500 अवैध शराब बोतलें बरामद की है। थाना सदर फिरोजपुर की पुलिस ने गश्त व चेकिंग के दौरान मिली सूचना के आधार पर गांव चौंक बारेके में नाकाबंदी करके वहां से स्विफ्ट कार सवार दो लोगों को गिरफ्तार करके उनसे अवैध शराब बरामद की है। इस संबंध में पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस को चेकिंग के दौरान मिली थी सूचना
थाना सदर फिरोजपुर के सहायक इंस्पेक्टर बलवीर सिंह ने बताया कि उन्हें बुधवार को पुलिस पार्टी के साथ गश्त व चैकिंग के दौरान सूचना मिली थी कि आरोपित शेर सिंह उर्फ शेरा निवासी कमाले वाला, कुलवंत सिंह उर्फ कंतु निवासी गांव खुंदर गट्टी अवैध शराब बेचने के आदि है और आज भी दरिया सतलुज से कार स्विफ्ट नंबर पीबी-05 एक्यू-526 पर अवैध शराब रख करके फिरोजपुर में बेचने के लिए आ रहे है, यदि नाकाबंदी की जाए तो उसे काबू किया जा सकता है।
500 अवैध शराब की बोतलें की जब्त
इसके बाद पुलिस ने चौंक बारेके में नाकाबंदी करके दोनों आरोपितों को गिरफ्तार करके उनसे 500 बोतलें अवैध शराब बरामद की है। मामले की जांच कर रहे बलवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने उक्त मामले में आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
