भारत विकास परिषद् छावनी ने करवाई 'भारत को जानो' प्रतियोगिता

फिरोजपुर : भारत विकास परिषद् फिरोजपुर छावनी की ओर से 'भारत को जानो' प्रतियोगिता ब्रांच स्तर पर गुरुहर कृष्ण पब्लिक स्कूल में आयोजित की गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Nov 2018 11:38 PM (IST) Updated:Sun, 18 Nov 2018 11:38 PM (IST)
भारत विकास परिषद् छावनी ने करवाई 'भारत को जानो' प्रतियोगिता
भारत विकास परिषद् छावनी ने करवाई 'भारत को जानो' प्रतियोगिता

जासं, फिरोजपुर : भारत विकास परिषद् फिरोजपुर छावनी की ओर से 'भारत को जानो' प्रतियोगिता ब्रांच स्तर पर गुरुहर कृष्ण पब्लिक स्कूल में आयोजित की गई। इसमें फिरोजपुर छावनी के 10 स्कूलों ने हिस्सा लिया। यह प्रतियोगिता सीनियर व जूनियर दो वर्गो में करवाई गई, जिसमेंजूनियर वर्ग में छात्र तरुण ने पहला व आर सचिन ने दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि सीनियर वर्ग में हर्षित ने पहला व सुखनूर ने दूसरा स्थान हासिल किया। प्रबंधकों ने बताया कि उक्त चारो विजेता बच्चे प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंहगे। संस्था नेताओं ने बताया कि यह प्रतियोगिता बच्चों में आम ज्ञान की बढ़ोतरी के लिए करवाई जाती है। इस मौके पर प्रधान विजय अग्रवाल, सचिव बृज मोहन, गोषाध्यक्ष विशाल ¨सगला, संक्षक ललित मोहन गोयल, प्रोजेक्ट इंचार्ज विपन कुमार मितल व प्रांतीय अधिकारी अरुण अग्रवाल, चंद्र मोहन व तरुण जैन आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी