बठिंडा धरने में जाएंगे जल सप्लाई वर्कर

जल सप्लाई कांट्रैक्ट वर्कर यूनियन जिला फिरोजपुर की बैठक रविवार को जिला प्रधान बलवान सिंह प्यारेआना के नेतृत्व में हुए हुई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 10 Jan 2021 09:47 PM (IST) Updated:Sun, 10 Jan 2021 09:47 PM (IST)
बठिंडा धरने में जाएंगे जल सप्लाई वर्कर
बठिंडा धरने में जाएंगे जल सप्लाई वर्कर

संवाद सूत्र, फिरोजपुर : जल सप्लाई कांट्रैक्ट वर्कर यूनियन जिला फिरोजपुर की बैठक रविवार को जिला प्रधान बलवान सिंह प्यारेआना के नेतृत्व में हुए हुई। इस दौरान यूनियन नेताओं ने बताया कि कृषि सुधार कानूनों के विरोध में 11 जनवरी को बठिडा में फिरोजपुर से जल सप्लाई कामगार परिवारों और बच्चों सहित हिस्सा लेंगे।

इस दौरान उपप्रधान पंजाब रुपिन्दर सिंह ने बताया कि समूह वर्कर सिर पर बसंती रंग सजा कर कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि अगर केंद्र सरकार की ओर से कृषि कानूनों को रद न किया गया तो संघर्ष को तेज किया जाएगा। इस मौके पर प्रेस सचिव रणजीत सिंह खालसा, बलजीत सिंह सर्कल प्रधान, बलजिंदर सिंह, परविंदर सिंह राजा, सुरजीत सिंह ब्लाक प्रधान, सुखदेव सिंह, निशान सिंह, सुच्चा सिंह, संतोख सिंह, हरजिंदर सिंह महासचिव व अन्य उपस्थित थे।

12 फरवरी को मोहाली में रैली करेंगे पेंशनर्स संवाद सूत्र, फिरोजपुर: पंजाब गवर्नमेंट पैंशनर एसोसिएसन फिरोजपुर बैठक रविवार को केएल गाबा की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान अजीत सिंह सोढी महासचिव व सुरिद्र कुमार

जोसन ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने सता में आने से पहले पेंशनरों से वादा किया था कि उनकी सभी मांगें पूरी की जाएगी। नेताओं ने बताया कि यदि उनका मांगों को सरकार ने जल्द पूरा नहीं किया तो वह 16 जनवरी को लुधियाना में मीटिग करके 12 फरवरी से प्रदेश स्तर पर सरकार के खिलाफ मोहाली में रैली करेंगे। इस मौके पर महिंद्र सिंह धालीवाल, सुरिद्र कुमार, देव राज नरूला, बूटा सिंह, अशोक मेहता, जसपाल भुल्लर, अमीर सिंह, स्वर्णजीत व रजिंद्र अरोड़ा वकील मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी