अरोड़ा बिरादरी ने 100 जरूरतमंद परिवारों को बांटा राशन

जरूरतमंद परिवारों की निष्काम सेवा करते राशन वितरित किया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Apr 2020 10:30 PM (IST) Updated:Sat, 04 Apr 2020 06:07 AM (IST)
अरोड़ा बिरादरी ने 100 जरूरतमंद परिवारों को बांटा राशन
अरोड़ा बिरादरी ने 100 जरूरतमंद परिवारों को बांटा राशन

संवाद सूत्र जीरा (फिरोजपुर) : क‌र्फ्यू के दौरान अरोड़ा बिरादरी जीरा द्वारा प्रधान अशोक कथूरिया के नेतृत्व में आर्थिक तौर पर कमजोर तथा जरूरतमंद परिवारों की निष्काम सेवा करते राशन वितरित किया जा रहा है। जानकारी देते हुए अशोक कथूरिया ने बताया कि अरोड़ा बिरादरी द्वारा अलग पहल करते हुए जिन भी परिवारों को राशन मुहैया करवाया जा रहा है उनमें से किसी की भी सोशल मीडिया पर डालने के लिए फोटो नहीं खींची जा रही है।

उन्होंने बताया कि अब तक उनकी जत्थेबंदी ने अब तक 100 के करीब परिवारों को राशन बांटा है। इस मौके पर अरोड़ा बिरादरी के सेवकों में सुभाष चुघ, छिदा ढींगरा, रजनीश अरोड़ा, महेंद्र सिंह, अनिल गुलाटी, अनमोल अरोड़ा तथा सुरेंद्र पाल आदि शामिल है।

chat bot
आपका साथी