फिरोजपुर से करनाल गया युवक, युवती से मिलने के बाद हुआ लापता

इंस्टाग्राम पर करनाल की लड़की से संपर्क में आने के बाद फिरोजपुर का 19 वर्षीय अंश 15 नवंबर को घर से करनाल गया था। अंश वहां एक सप्ताह तक रुका और लड़की से भी मिला। इसके बाद वो कहां गया अभी पता नहीं चला।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 25 Nov 2020 10:49 PM (IST) Updated:Wed, 25 Nov 2020 10:49 PM (IST)
फिरोजपुर से करनाल गया युवक, युवती से मिलने के बाद हुआ लापता
फिरोजपुर से करनाल गया युवक, युवती से मिलने के बाद हुआ लापता

जागरण संवाददाता, फिरोजपुर : इंस्टाग्राम पर करनाल की लड़की से संपर्क में आने के बाद फिरोजपुर का 19 वर्षीय अंश 15 नवंबर को घर से करनाल गया था। अंश वहां एक सप्ताह तक रुका और लड़की से भी मिला। इसके बाद वो कहां गया अभी पता नहीं चला। अंश को ढूंढने हरियाणा के करनाल गई पुलिस टीम को जांच के दौरान इतनी जानकारी मिली। थाना सदर में लड़की पर मामला दर्ज होने के बाद पुलिस जांच के लिए करनाल गई थी। बुधवार रात को पुलिस बैरंग फिरोजपुर लौट आई।

एएसआई गुरमीत सिह ने कहा लड़की से करनाल में पूछताछ के बाद पता चला है कि घर से लापता होने के बाद अंश करनाल पहुंचा था और एक सप्ताह तक यहीं रुका। लड़की ने बताया अंश उससे मिला भी था लेकिन एक सप्ताह बाद फिर वापस फिरोजपुर लौट गया। अब पुलिस अंश को फिरोजपुर के आसपास ही तलाश करेगी।

रेलवे में बतौर लोको चीफ इंस्पेक्टर प्रेम पाल मलिक ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई थी कि लड़की ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके बेटे को अवैध हिरासत में रखा है और उन्हें डर है पैसे के लालच में उनके बेटे की जान जोखिम में न हो। बीएससी सेकिड ईयर का स्टूडेंट अंश इंस्टाग्राम से लड़की के संपर्क में था। अंश के लापता होने के पहले उक्त लड़की भी करनाल से टैक्सी लेकर मोगा तक पहुंच गई थी। अंश 15 नवंबर को घर से गायब हुआ ।अंश के पिता के मुताबिक घर से सवा दस लाख रुपए गायब है ।फिलहाल अंश का मोबाइल फोन बंद आ रहा है।

chat bot
आपका साथी