दहेज के लिए प्रताड़ित करने पर नामजद

संवाद सहयोगी, फिरोजपुर महिला को दहेज के लिए परेशान करने के आरोप में थाना वूमेन सेल पुलिस ने मह

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Mar 2017 05:26 PM (IST) Updated:Fri, 24 Mar 2017 05:26 PM (IST)
दहेज के लिए प्रताड़ित करने पर नामजद
दहेज के लिए प्रताड़ित करने पर नामजद

संवाद सहयोगी, फिरोजपुर

महिला को दहेज के लिए परेशान करने के आरोप में थाना वूमेन सेल पुलिस ने महिला की मां के बयानों पर उसके सुसराल के तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गांव बरट रोड फिरोजपुर कैट की रहने वाले बल¨वदर कौर ने बताया कि उसकी बेटी की प्रिमप्रीत कौर की शादी गांव नुरपुर के रहने वाले सतबीर ¨सह के साथ हुई थी। उन्होंने अपनी बेटी की शादी में हैसियत के अनुसार दहेज दिया था, लेकिन कुछ समय बाद बेटी के ससुराल वाले उसको और दहेज लाने के लिए परेशान करने लगे। इस सबंध में कई बार पंचायतों में फैसले भी हुए लेकिन उक्त आरोपी नहीं माने । इस सबंध में उन्होंने थाना वूमेन सेल में शिकायत दर्ज करवा दी थी। मामले की पड़ताल कर रहे एसआई सुरजीत ¨सह ने बताया पुलिस ने महिला के बयानों के आधार पर नुरपुर के रहने वाले सतबीर ¨सह, दलबीर ¨सह व इंदरजीत कौर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।

chat bot
आपका साथी