अंतराष्ट्रीय अध्यापक दिवस पर होनहार अध्यापकों का हुआ सम्मान

जिला शिक्षा अधिकारी एलिमेंट्री डा. सुखवीर सिंह बल द्वारा अंतराष्ट्रीय अध्यापक दिवस पर सरकारी प्राइमरी स्कूल सुरेशवाला सैनी में कोविड-19 की हिदायतों का पालन करते हुए एक सादे समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके ब्लाक फाजिल्का-1 और फाजिल्का-2 के 30 अध्यापकों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 05 Oct 2020 10:19 PM (IST) Updated:Mon, 05 Oct 2020 10:19 PM (IST)
अंतराष्ट्रीय अध्यापक दिवस पर होनहार अध्यापकों का हुआ सम्मान
अंतराष्ट्रीय अध्यापक दिवस पर होनहार अध्यापकों का हुआ सम्मान

संवाद सूत्र, फाजिल्का : जिला शिक्षा अधिकारी एलिमेंट्री डा. सुखवीर सिंह बल द्वारा अंतराष्ट्रीय अध्यापक दिवस पर सरकारी प्राइमरी स्कूल सुरेशवाला सैनी में कोविड-19 की हिदायतों का पालन करते हुए एक सादे समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके ब्लाक फाजिल्का-1 और फाजिल्का-2 के 30 अध्यापकों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।

जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. बल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय अध्यापक दिवस हर साल 5 अक्टूबर को पूरे विश्व में अध्यापकों के सम्मान के पक्ष से मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि वह अपने अध्यापक साथियों को सम्मानित करके अलग खुशी महसूस कर रहे हैं। इस मौके पर ब्लाक प्राइमरी शिक्षा अधिकारी ब्लाक फाजिल्का-1 और 2 सतीश मिगलानी ने कहा कि अध्यापक समाज को दिशा प्रदान करते हैं, अध्यापक का सम्मान हर हाल में बहाल रहना चाहिए। इस मौके पढ़ो पंजाब पढ़ाओं पंजाब जिला को-आर्डिनेटर राजिन्दर कुमार और स्टेट कमेटी सदस्य लवजीत सिंह ग्रेवाल ने भी संबोधन किया। इस मौके पर सम्मानित होने वाले समूह अध्यापकों ने साझे तौर पर कहा कि इस सम्मान के साथ उनकी जिम्मेदारी और बढ़ गई है और वह अपनी जिम्मेदारी को पूरी तनदेही के साथ निभाएंगे। इस मौके जिला को-आर्डिनेटर शिक्षा मुकाबले स्वीकार गांधी, बीएमटी फाजिल्का-2 वरिन्दर कुक्कड़, बीएमटी फाजिल्का-1 अश्वनी खुंगर, सीएमटी संजीव यादव, सीएमटी सुनील गांधी, सीएमटी रेखा शर्मा, सीएमटी, रोशन कंबोज, सीएचटी हनुमान राम, सीएचटी रविन्दरपाल सिंह, जिला मीडिया को-आर्डिनेटर इंकलाब गिल, जिला सोशल मीडिया को-आर्डिनेटर संदीप गुंबर व स्टाफ उपस्थित था।

chat bot
आपका साथी