करंट लगने से किशोर की मौत

गांव चक्कपक्खी में मंगलवार को करंट लगने से 16 साल के किशोर की मौत हो गई। भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर के जिला प्रधान प्रगट सिंह ने बताया कि पवनप्रीत सिंह (16) सुबह अपने पिता के साथ खेत में चक्कर लगाने गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Oct 2020 05:53 PM (IST) Updated:Wed, 14 Oct 2020 05:53 PM (IST)
करंट लगने से किशोर की मौत
करंट लगने से किशोर की मौत

संवाद सूत्र, फाजिल्का : गांव चक्कपक्खी में मंगलवार को करंट लगने से 16 साल के किशोर की मौत हो गई। भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर के जिला प्रधान प्रगट सिंह ने बताया कि पवनप्रीत सिंह (16) सुबह अपने पिता के साथ खेत में चक्कर लगाने गया। इस दौरान खेत की मोटरों के लिए आने वाली बिजली की तार टूटकर पानी के गड्ढे में गिरी हुई थी और किशोर का पैर फिसलने से वह पानी वाले गड्ढे में गिर पड़ा और पानी में करंट लगने से उसकी मौत हो गई। प्रधान प्रगट सिंह व किशोर के पारिवारिक सदस्यों ने सरकार से आर्थिक सहायता करने की अपील की है।

chat bot
आपका साथी