फाजिल्का से 100 वर्कर पहुंचे बैठक में

फाजिल्का लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शिअद-भाजपा कार्यकर्ताओं की गांव बादल में बुलाई बैठक में फाजिल्का से 100 के करीब वर्कर पहुंचे। चुनावी माहौल से संबंधित इनपुट जुटाने के लिए यह एक्सरसाइज बैठक थी जिसमें सुखबीर बादल ने सभी हलकों के प्रधानों से जानकारी ली।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Apr 2019 12:09 AM (IST) Updated:Thu, 04 Apr 2019 06:28 AM (IST)
फाजिल्का से 100 वर्कर पहुंचे बैठक में
फाजिल्का से 100 वर्कर पहुंचे बैठक में

जागरण संवाददाता, फाजिल्का : लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शिअद-भाजपा कार्यकर्ताओं की गांव बादल में बुलाई बैठक में फाजिल्का से 100 के करीब वर्कर पहुंचे। चुनावी माहौल से संबंधित इनपुट जुटाने के लिए यह एक्सरसाइज बैठक थी, जिसमें सुखबीर बादल ने सभी हलकों के प्रधानों से जानकारी ली। शिअद के पूर्व जिला प्रधान एडवोकेट सतिद्र सिह सवि काठपाल ने बताया कि बादल गांव जाने के लिए सुबह वर्कर अपने अपने वाहनों से एकसाथ रवाना हुए। पार्टी प्रधान सुखबीर बादल ने भी कार्यकर्ताओं को चुनावों के लिए डट जाने व पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने के लिए कहा। इस मौके पर पूर्व सेहत मंत्री सुरजीत कुमार ज्याणी, भाजपा जिला प्रधान सुबोध वर्मा, अकाली नेता नरिद्र सवना, भाजपा महिला मोर्चा प्रधान कमलेश चुघ, नगर कौंसिल पूर्व प्रधान अनिल सेठी, डा. रमेश वर्मा, भाजपा नेता अशोक अनेजा, शिअद (बादल) के प्रदेश उपप्रधान सतिद्रजीत सिंह मंटा आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी