फास्टैग स्कैन न होने पर जीरो फीस की दी जाएगी रसीद : राजन

देश भर में चर्चा का विषय बने टोल प्लाजा पर नए लागू होने वाले फास्टैग सिस्टम को लेकर लोगों के दिमाग में कई प्रश्न चल रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 30 Nov 2019 11:37 PM (IST) Updated:Sat, 30 Nov 2019 11:37 PM (IST)
फास्टैग स्कैन न होने पर जीरो फीस की दी जाएगी रसीद : राजन
फास्टैग स्कैन न होने पर जीरो फीस की दी जाएगी रसीद : राजन

संवाद सूत्र, फाजिल्का : देश भर में चर्चा का विषय बने टोल प्लाजा पर नए लागू होने वाले फास्टैग सिस्टम को लेकर लोगों के दिमाग में कई प्रश्न चल रहे हैं। उनमें प्रमुख रूप से फास्टैग के इस्तेमाल को लेकर है। लोगों की इन दुविधाओं का निवारण किया है, एंटी क्रप्शन एंड क्राइम कंट्रोल क्लब के अध्यक्ष राजन लूना ने किया। जिन्होंने 15 दिसंबर से लागू हो रही इस नई व्यवस्था के सारे नियम कानून स्टडी करने के बाद बताया है।

राजन लूना ने बताया कि सरकार ने 15 दिसंबर से गाड़ियों पर फास्टैग लगाना अनिवार्य कर दिया है। फास्टैग के जरिए लोग अब टोल प्लाजा पर कैश की बजाए आनलॉइन व वालेट के जरिए पेमेंट कर सकेंगे। इसके लिए टोल प्लाजा पर फास्टैग को स्कैन करने के लिए रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन डिवाइस (आर एफआइडी स्कैनर) लगाई जा रही है। अगर आप भी टोल प्लाजा से गुजरते हैं और वहां के फास्टैग स्कैनर में खराबी है और वह आपकी गाड़ी के फास्टैग को स्कैन नहीं कर पा रहा है, तो इसके लिए वाहन चालक को कोई पैसा नहीं देना होगा। वह बिना कोई शुल्क दिए फ्री में टोल प्लाजा पार कर सकता है। बकायदा इसके लिए टोल प्लाजा संचालक को निर्देश दिया गया है कि वह हर टोल बूथ पर इसके लिए बोर्ड लगाएं। जिससे पब्लिक को इस नियम के बारे में जागरूक किया जा सके।

chat bot
आपका साथी