'बिग बॉस' में जल्‍द होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री, यह डांस दीवाना शो में लगाएगा पंजाबी तड़का

रियलिटी शो बिग बॉस में पंजाबी तड़का लगेगा। शो में पंजाब के अबोहर के वेद प्रकाश अल्‍लाह वाइल्‍ड कार्ड से एंट्री करेंगे। उन्‍होंने रियलिटी शो डांस दीवाने में जलवा दिखाया था।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Publish:Thu, 27 Sep 2018 08:37 AM (IST) Updated:Thu, 27 Sep 2018 09:51 AM (IST)
'बिग बॉस' में जल्‍द होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री, यह डांस दीवाना शो में लगाएगा पंजाबी तड़का
'बिग बॉस' में जल्‍द होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री, यह डांस दीवाना शो में लगाएगा पंजाबी तड़का

अबोहर, [दीपक पोहिया]। चर्चित टीवी रियलिटी शो बिग बॉस में जल्‍द ही वाइल्‍ड कार्ड एंट्री होने वाली है। इस शो में वाइल्‍ड कार्ड से एंट्री कर तहलका मचाएंगे 'डांस दीवाने' के फाइनल में पहुंचे पंजाब के अबोहर के वेद प्रकाश अल्लाह। उनकी एंट्री से सुपर स्‍टार सलमान खान के शो 'बिग बॉस' में पंजाबी तड़का लगेगा। मुंबई से अपने घर लौटे वेद ने बताया कि उन्हें एक दिन पहले ही 'बिग बॉस' से कॉल आया है। वह 12 अक्टूबर को शो के होस्ट अभिनेता सलमान खान की मौजूदगी में शो में एंट्री कर सकते हैं।

रियलिटी शो 'डांस दीवाने' के फाइनल में पहुंच चर्चा में आए थे अबोहर के वेद प्रकाश अल्‍लाह

वेद के मुताबिक अभी तक 'बिग बॉस' में उनकी भूमिका पर सस्पेंस रखा गया है। शो में उनकी एंट्री वाइल्ड कार्ड होगी। हो सकता है कि 'बिग बॉस' उन्हें घर के सदस्यों को इंटरटेनमेंट करने के लिए भेजें। अल्लाह ने कहा कि 'बिग बॉस' देश का बहुत बड़ा टीवी कार्यक्रम है जिसे करोड़ों लोग देखते हैं। ऐसे कार्यक्रम में उनका जाना बड़ा सपना सच होने जैसा है।

यह भी पढ़ें: जाली डिग्री मामले में महिला क्रिकेटर हरमनप्रीत पर कसा शिकंजा, SIT करेगी जांच

मां को देते हैं सफलता का श्रेय

वेद प्रकाश अपनी सफलता का श्रेय अपनी मां को देते हैं, जिन्होंने लोगों के घरों में बर्तन साफ कर उन्हें इस काबिल बनाया। खुद अल्लाह ने सीवर तक साफ किया, लेकिन जैसे ही वे 'डांस दीवाने' कार्यक्रम में आए तो यू-ट्यूब पर उनके डांस को रिकॉर्ड 10 करोड़ लोगों ने देखा। शायद इसी कारण 'बिग बॉस' में उनकी एंट्री होने जा रही है।

यह भी पढ़ें: खुश हो जाइये, हरियाणा व पंजाब सहित छह राज्यों में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल, घटेगा वैट

सामाजिक संस्था ने सम्मानित किया

टीवी पर अबोहर और पंजाब का नाम रोशन करने के लिए सामाजिक संस्था अबोहर विकास मंच ने बुधवार को अल्लाह का सम्मान किया। संस्था के प्रधान गगन चुघ ने कहा कि गरीब परिवार से निकलकर अल्लाह ने डांस की दुनिया मे न सिर्फ तहलका मचाया, बल्कि शो की होस्ट माधुरी दीक्षित तक को काफी प्रभावित किया।

कई फिल्मों में काम करने का ऑफर मिला

अबोहर के संत नगर निवासी 45 वर्षीय वेद प्रकाश अल्लाह ने बताया कि डांस शो के बाद उन्हें कई फिल्मों में काम करने का ऑफर मिला है, लेकिन इसके बारे में अभी ज्यादा नहीं बता सकते। उन्होंने कहा कि भले ही वे मुंबई में काम करें, लेकिन अपने शहर आते रहेंगे।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी