गरीब को शक्ति और किसानों को मजबूती देगा बजट : ज्याणी

फाजिल्का : केंद्र सरकार का बजट गरीबों को शक्ति देगा। पूर्व सेहत मंत्री सुरजीत कुमार ज्याणी ने कहा कि बजट में किसानों के पक्ष में ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। इससे किसान मजबूत होगा, श्रमिकों को सम्मान मिलेगा, मध्यम वर्ग के सपने साकार होंगे।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 01 Feb 2019 10:28 PM (IST) Updated:Fri, 01 Feb 2019 10:28 PM (IST)
गरीब को शक्ति और किसानों को मजबूती देगा बजट : ज्याणी
गरीब को शक्ति और किसानों को मजबूती देगा बजट : ज्याणी

संवाद सूत्र, फाजिल्का : केंद्र सरकार का बजट गरीबों को शक्ति देगा। पूर्व सेहत मंत्री सुरजीत कुमार ज्याणी ने कहा कि बजट में किसानों के पक्ष में ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। इससे किसान मजबूत होगा, श्रमिकों को सम्मान मिलेगा, मध्यम वर्ग के सपने साकार होंगे। बजट ईमानदार आयकर दाताओं का गौरवगान करेगा, इंफ्रास्ट्रक्टर निर्माण को गति मिलेगी और अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा। बजट में किसान उन्नति से लेकर, कारोबारियों की प्रगति तक, इनकम टैक्स से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर तक, हाउ¨सग से लेकर हेल्थ केयर तक, इकॉनमी को नई गति से लेकर न्यू इंडिया के निर्माण तक सभी वर्गो का ध्यान रखा गया है। किसानों को 6000 रूपये देने की योजना है। इसी वित्त वर्ष में योजना के लाभान्वित किसानों को रुपये दिए जाएंगे। इसके लिए तत्काल प्रभाव से सरकार राज्यों के किसानों की सूचि मंगवाने का काम करेगी।

chat bot
आपका साथी