चुनाव व गणतंत्र दिवस को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

पंजाब में विधानसभा चुनाव व गणतंत्र दिवस नजदीक आते ही पुलिस विभाग एक बार फिर से अलर्ट मोड़ पर हो गया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Jan 2022 11:50 PM (IST) Updated:Tue, 18 Jan 2022 11:50 PM (IST)
चुनाव व गणतंत्र दिवस को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
चुनाव व गणतंत्र दिवस को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

संवाद सूत्र, फाजिल्का : पंजाब में विधानसभा चुनाव व गणतंत्र दिवस नजदीक आते ही पुलिस विभाग एक बार फिर से अलर्ट मोड़ पर हो गया है। फाजिल्का के सरहदी क्षेत्र होने के चलते पुलिस द्वारा जहां जगह-जगह पर नाकाबंदी करके वाहनों की जांच की जा रही है। वहीं सार्वजनिक जगहों पर भी चेकिग अभियान जारी है। फाजिल्का पुलिस द्वारा एसपीडी अजयराज सिंह की अगुआई में शहर भर में फ्लैग मार्च निकाला गया गया और लोगों को विश्वास दिलाया गया कि पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए हर पल तैयार है।

इस मौके पर एसएसपी फाजिल्का के आदेश अनुसार थाना सिटी पुलिस ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, होटलों व सार्वजनिक जगहों पर मौजूद लोगों की जांच की। साथ ही होटल संचालकों को बाहर से आने वाले लोगों की जानकारी पुलिस विभाग को मुहैया करवाने के बारे में भी कहा। एसपीडी अजयराज सिंह ने बताया कि गणतंत्र दिवस को मुख्य रखते हुए लगातार चेकिग अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत स्टेशन पर हर आने वाली गाड़ी और संदिग्ध यात्रियों की जांच की जा रही है। यह जांच होटलों, बस स्टैंड के अलावा सार्वजनिक जगहों पर जारी है। इसके अलावा शहर के मुख्य मार्गो पर भी नाकाबंदी करके वाहनों की जांच दिन व रात दोनों समय की जा रही है। एसएसपी फाजिल्का के आदेशों के अनुसार स्कूलों, सरकारी विभागों, धार्मिक स्थलों आदि में भी पुलिस की तैनाती कर दी गई है। सुरक्षा प्रबंधों को लेकर कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। अगर किसी को कोई व्यक्ति संदिग्ध हालत में मिलता है, तो वह इसकी जानकारी थाना सिटी पुलिस को दें। साथ ही उन्होंने होटल संचालकों को बाहर से आने वाले लोगों का हर तरह का डाटा अपने पास रखने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि चुनाव में लोग बिना किसी डर व भय के वोट का इस्तेमाल करें। हर बूथ पर पुलिस की कड़ी सुरक्षा रखी जाएगी।

chat bot
आपका साथी