धुंध से पांच डिग्री गिरा पारा, दिन में लाइटें जला चले वाहन

नवंबर के अंत में मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी है। दो दिन तक आसमान में बादल छाने और हलकी बूंदाबांदी होने के बाद वीरवार को सुबह के समय घनी धुंध ने मौसम में एकदम से बदलाव कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 26 Nov 2020 10:03 PM (IST) Updated:Thu, 26 Nov 2020 10:03 PM (IST)
धुंध से पांच डिग्री गिरा पारा, दिन में लाइटें जला चले वाहन
धुंध से पांच डिग्री गिरा पारा, दिन में लाइटें जला चले वाहन

जागरण संवाददाता, फाजिल्का : नवंबर के अंत में मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी है। दो दिन तक आसमान में बादल छाने और हलकी बूंदाबांदी होने के बाद वीरवार को सुबह के समय घनी धुंध ने मौसम में एकदम से बदलाव कर दिया। सुबह के समय धुंध के साथ चली सर्द हवाओं ने भी लोगों को काफी परेशान किया। धुंध इतनी गहरी थी कि किसी भी वाहन की स्पीड 20-30 से ऊपर नहीं हुई। वहीं विजिबिलिटी चार मीटर तक रहने के कारण सुबह नौ बजे भी सभी वाहन धुंध के कारण लाइटें जलाकर चल रहे थे।

पंजाब में किसानों के लगातार पराली दहन के कारण पहले ही धुएं ने आसमान को अपने आगोश में लिया हुआ था, जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी होने के चलते सोमवार से ही आसमान में बादल छाए हुए थे। वहीं बुधवार देर शाम तक बूंदाबांदी होती रही। वीरवार सुबह के समय काम पर जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई जगहों पर लोग लकड़ी जलाकर सर्दी से बचते हुए नजर आए। वीरवार सुबह तापमान पांच डिग्री तक गिर गया, जबकि पहले सुबह के जो न्यूनतम तापमान 14 से 15 डिग्री के आसपास था, वह आज सुबह 10 डिग्री तक पहुंच गया। जबकि अधिकतक तापमान 21 डिग्री रहा। धूंध से भी ज्यादा परेशान तेज हवाओं ने किया, जिस कारण सुबह 11 बजे तक सड़कें सुनसान ही रही। गर्म कपड़ों की बढ़ी डिमांड

उधर, सर्दी बढ़ते ही जहां गर्म कपड़ों की दुकानों पर लोगों की भारी भीड़ दिखाई देने लगी है। वहीं सड़क किनारे रेहड़ी लगाकर गर्म जुराबें, टोपियां व अन्य वस्तुएं बेचने वालों के चेहरे भी खिल गए हैं। रेहड़ी चालक गौरव ने बताया कि भले ही नवंबर महीने से ही सर्दी का सीजन शुरू हो गया, लेकिन धुंध ना पड़ने के चलते उनका काम अभी धीमा था। लेकिन वीरवार को पड़ी धुंध के बाद से लोगों ने खरीददारी तेज कर दी है। अभी ऐसा ही मौसम रेहने के उम्मीद

मौसम विभाग की एडवाइजरी के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में सर्दी से कोई राहत मिलने वाली नहीं है। ऐसा मौसम कुछ दिनों तक बना रह सकता है। भले ही अब आसमान में बादल नहीं हैं और बारिश की संभावना कम है। लेकिन अगर बारिश होती है तो सर्दी ओर बढ़ सकती है।

chat bot
आपका साथी