लॉकडाउन हुआ क‌र्फ्यू में तब्दील, तो पुलिस ने दिखाई ताकत, पसरा सन्नाटा

कोरोना वायरस का खतरा इतना बढ़ गया है कि अन्य राज्यों के अलावा पंजाब सरकार ने भी रविवार रात को ही पंजाब में लॉकडाउन का आदेश जारी कर दिया लेकिन रविवार सुबह से लेकर दोपहर तक हालात कुछ ओर ही नजर आए।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 23 Mar 2020 10:08 PM (IST) Updated:Tue, 24 Mar 2020 06:10 AM (IST)
लॉकडाउन हुआ क‌र्फ्यू में तब्दील, तो पुलिस ने दिखाई ताकत, पसरा सन्नाटा
लॉकडाउन हुआ क‌र्फ्यू में तब्दील, तो पुलिस ने दिखाई ताकत, पसरा सन्नाटा

मोहित गिल्होत्रा, फाजिल्का : कोरोना वायरस का खतरा इतना बढ़ गया है कि अन्य राज्यों के अलावा पंजाब सरकार ने भी रविवार रात को ही पंजाब में लॉकडाउन का आदेश जारी कर दिया, लेकिन रविवार सुबह से लेकर दोपहर तक हालात कुछ ओर ही नजर आए। कई जगहों पर दुकानदारों ने अपनी दुकानें खोली तो कोई शहर का माहौल देखने के लिए मोटरसाइकिलों पर घूमते नजर आया। भले ही पुलिस विभिन्न मार्ग पर लोगों को रोक रही थी, लेकिन शहर के विभिन्न बाजारों में लोगों की आवाजाही देखी गई। पंजाब में लॉकडाउन सही तरीके से लागू न होते देख मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह ने क‌र्फ्यू का ऐलान किया, जिसके बाद पुलिस ने अपनी ताकत दिखाई। करीब 20 मिनट की भीतर ही शहर की लगभग सभी सड़कों पर सन्नाटा पसर गया।

रविवार को पीएम मोदी के आह्वान पर सुबह से लेकर शाम पांच बजे तक लोग घरों में ही रहे। जिस कारण शहर में सन्नाटा पसरा रहा। लगातार बढ़ रही मरीजों की संख्या और पंजाब में भी मरीजों का आंकड़ा बढ़ने के चलते पंजाब सरकार ने रविवार देर सायं आदेश जारी कर दिए कि 31 मार्च तक जिलों में लाकडाउन रहेगा। इसे लेकर फाजिल्का के डिप्टी कमिश्नर ने देर सायं विभिन्न बाजारों व मोहल्लों में बकायदा मुनादी भी करवाई। लेकिन लोगों पर इसका असर कम ही दिखाई दिया। सुबह आठ बजे शहर के विभिन्न बाजारों में कई दुकानें खुल गई। इसकी सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस बाजारों में निकली और दुकानों को बंद करवाया। लेकिन कुछ समय बाद फिर से दुकानें खुल गई और सुबह 12 बजे तक आवाजाही भी जारी रही। फाजिल्का जिले के जैसा हाल ही फिरोजपुर, श्री मुक्तसर साहिब के अलावा अन्य जिलों में भी रहा। इसको देखते हुए पंजाब सरकार ने जिलों में क‌र्फ्यू लगाने के आदेश जारी किए और इन आदेशों की सख्त पालने के लिए जिला उपायुक्त को आदेश दिए।

----

बंद के आदेश के बावजूद दौड़ते रहे रिक्शा

पंजाब सरकार ने बसों व आटो रिक्शा को रविवार से ही बंद करने के आदेश जारी कर दिए थे लेकिन सोमवार को लॉकडाउन होने के बावजूद शहर में विभिन्न जगहों पर आटो रिक्शा दौड़ते हुए नजर आए। लोग भी जागरूक नहीं दिखे। वहीं बैंकों के अंदर से कार्य के लिए एक एक व्यक्ति को सैनिटाइजर के बाद ही प्रवेश दिया गया।

---

कोई भी व्यक्ति न निकले घर से बाहर

डीएसपी जगदीश कुमार ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा क‌र्फ्यू लगाने का ऐलान कर दिया गया है। जिसके तहत अब कोई भी व्यक्ति बिना किसी कारण घर से बाहर ना निकले। अगर कोई व्यक्ति घुमता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त सजा की जाएगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने लोगों के लिए ही यह फैसला लागू किया है, जिसमें लोगों को सरकार के साथ साथ पुलिस का भी सहयोग करना चाहिए।

chat bot
आपका साथी