जाली दिव्यांग सर्टिफिकेट तैयार करवा हासिल की आंगनबाड़ी वर्कर की नौकरी, पर्चा

आंगनबाड़ी वर्कर की नौकरी हासिल करने और सर्टिफिकेट तैयार करवाने में देवर द्वारा सहयोग करने के आरोप लगाए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 14 Jul 2020 09:39 PM (IST) Updated:Wed, 15 Jul 2020 06:09 AM (IST)
जाली दिव्यांग सर्टिफिकेट तैयार करवा हासिल की आंगनबाड़ी वर्कर की नौकरी, पर्चा
जाली दिव्यांग सर्टिफिकेट तैयार करवा हासिल की आंगनबाड़ी वर्कर की नौकरी, पर्चा

संवाद सूत्र, फाजिल्का : जिले के एक गांव में रहने वाले व्यक्ति ने एक महिला पर दिव्यांग होने का जाली सर्टिफिकेट तैयार करवाकर आंगनबाड़ी वर्कर की नौकरी हासिल करने और सर्टिफिकेट तैयार करवाने में देवर द्वारा सहयोग करने के आरोप लगाए हैं। इसकी लिखित शिकायत उसने पुलिस उच्चाधिकारियों को दी है।

पुलिस को दी शिकायत में ढाणी सददा सिंह निवासी सुखदेव सिंह ने बताया कि साल 2018 में आंगनबाड़ी वर्कर व हैल्पर की भर्ती के लिए इश्तेहार जारी हुआ था, जिसमें उसकी पत्नी ने भी अप्लाई किया था। लेकिन विभाग द्वारा उसकी पत्नी की बजाये ढाणी सदा सिंह निवासी निर्मल कौर को नौकरी दे दी गई। उसने आरोप लगाया कि उक्त महिला निर्मल कौर ने आंगनबाड़ी वर्कर भर्ती होने के लिए जाली तरीके से मानसिक तौर पर दिव्यांग होना का फर्जी सर्टिफिकेट तैयार करके लगाया, जिसके चलते उसे पहल के आधार पर नौकरी मिली।

उक्त सर्टिफिकेट को उसने आरटीआइ के जरिए प्राप्त किया और इसकी जानकारी जुटाई तो पता चला कि सर्टिफिकेट जाली है। जिसकी शिकायत उसने नगर थाना पुलिस को दी। एसआइ कृष्ण लाल ने बताया कि उक्त मामले की शिकायत के दौरान सभी पक्षों के बयान हासिल किए गए। वहीं, सर्टिफिकेट पर हस्ताक्षर करने वाले डॉक्टरों को भी बुलाया गया। जिसमें एक डॉक्टर ने हस्ताक्षर व मोहर उसकी न होने की बात कही। वहीं, विभाग में भी सर्टिफिकेट दर्ज नहीं है। जिसके चलते पुलिस ने जांच पड़ताल करने के बाद महिला निर्मल सिंह व उसके देवर सोना सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत पर्चा दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी