श्रीराम शरणम आश्रम में मेडिकल जांच कैंप 8 से

श्रीराम शरणम आश्रम में स्व. सेठ केवल कृष्ण नागपाल की याद में चेकअप कैंप 8 व 9 को आयोजित किया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 04 Feb 2020 02:51 PM (IST) Updated:Tue, 04 Feb 2020 02:51 PM (IST)
श्रीराम शरणम आश्रम में मेडिकल जांच कैंप 8 से
श्रीराम शरणम आश्रम में मेडिकल जांच कैंप 8 से

संवाद सहयोगी, फाजिल्का : श्रीराम शरणम आश्रम में स्व. सेठ केवल कृष्ण नागपाल की याद में हृदय रोग, कैंसर, हड्डी रोग, पेट व हर प्रकार के दर्द की जांच का निशुल्क मेडिकल चेकअप कैंप 8 व 9 फरवरी को आयोजित किया जा रहा है। इस कैंप की तैयारियों को लेकर आश्रम में सेवादारों की विशेष बैठक बुलाई गई जिसमें आयोजन को लेकर ड्यूटियां लगाई गईं।

आश्रम के मुख्य सेवक दीनानाथ सचदेवा ने बताया कि इस कैंप में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. मनजिदर सिंह संधू अपनी टीम, ब्रेस्ट कैंसर विशेषज्ञ डॉ. विनीत गोविदा गुप्ता अपनी टीम के साथ, डॉ. मनु बोरा, पेन मैनेजमेंट डॉ. प्रमोद कुमार हटवाल, लिवर रोगों के विशेषज्ञ डॉ. गिरीराज सिंह बोरा अपनी टीम के साथ पीड़ित लोगों की जांच करेंगी। यह जांच आश्रम द्वारा पूरी तरह निशुल्क करवाई जाएगी। आठ व नौ फरवरी शनिवार व रविवार को लगने वाले इस कैंप में मरीजों की बीपी, शुगर, ईसीजी, बीएमडी टेस्ट, इको कॉडियोग्राफी, मेमोग्राफी व बॉडी फैट की जांच निशुल्क की जाएगी। कैंप को लेकर बुलाई बैठक में जगदीश भूसरी, जगदीश कटारिया, सुशील शर्मा, अशोक आहूजा, सुरेश छाबड़ा, अशोक कुमार, विक्की काठपाल, अमृत लाल गुंबर, रोशन लाल भठेजा, रमेश गुप्ता, सतीश कुक्कड़, गुरबख्श ठकराल, मोहन लाल सैन, प्रमोद शमा, संदीप सचदेवा, अशोक सुखीजा, कुलवंत राय काठपाल, पुरुषोत्तम मुंजाल, पुरुषोत्तम बाघला, मदन लाल गांधी, अजय गुप्ता, शाम लाल जांगिड़, राकेश बढ़ेरा, जतिदर जांगिड़, विक्की चुघ, तिलक राज गगनेजा, संदीप ठाकुर, आशीष धींगड़ा, सुभाष गुंबर, करण कुकरेजा, सुभाष भठेजा आदि की ड्यूटी लगाई गई।

chat bot
आपका साथी