दहेज के लिए ससुरालियों ने बेटी को जला दिया!

फाजिल्का जिले के गांव बांडीवाला में दहेज न देने पर एक महिला को ससुरालियों द्वारा आग लगाने का मामला सामने आया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 22 Jul 2018 06:04 PM (IST) Updated:Sun, 22 Jul 2018 06:04 PM (IST)
दहेज के लिए ससुरालियों ने बेटी को जला दिया!
दहेज के लिए ससुरालियों ने बेटी को जला दिया!

संवाद सहयोगी, फाजिल्का

जिले के गांव बांडीवाला में दहेज न देने पर एक महिला को ससुरालियों द्वारा आग लगाने का मामला सामने आया है। उक्त मामले में थाना खुईखेड़ा पुलिस ने मृतक महिला के पिता के बयानों पर पति, सास, ससुर व देवर के खिलाफ पर्चा दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दिए बयानों में सिरसा के गांव चक्क रत्ता खेड़ा निवासी कालू राम ने बताया कि उसने अपनी लड़की समेसता कुमार का विवाह 31 अक्टूबर 2015 को गांव बांडीवाला निवासी विजय कुमार के साथ किया था। शादी के समय उसने अपनी हैसियत के अनुसार एक मोटरसाइकिल, चार तोले सोना व अन्य सामान दिया था। लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही उसका दामाद विजय कुमार दहेज के लिए उसकी लड़की को परेशान करने लगा। समय समय पर वह उनकी जरूरतों को पूरा करते रहे। लेकिन पिछले दिनों उन्होंने दस हजार व एक बुलेट मोटरसाइकिल की मांग की। जिसे वह पूरा नहीं कर पाया। इसके बाद दामाद विजय कुमार अपने भाई अजय कुमार के साथ आया और एक लाख रुपये देने की मांग की। लेकिन उसने पैसे न होने पर साफ इंकार कर दिया। 20 जुलाई की सुबह उन्हें विजय कुमार का फोन आया कि समेसता कुमार ने खुद को आग लगा ली है। लेकिन उन्हें यकीन है कि दहेज न दिए जाने के चलते उसके पति विजय कुमार, भाई अजय कुमार, ससुर गिरधारी लाल व सास अमृता ने उसकी लड़की को आग के हवाले कर दिया। घायल अवस्था में महिला को फरीदकोट के मेडिकल कालेज में भर्ती करवाया गया जहां इजाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जांच अधिकारी ¨छदरपाल ¨सह ने बताया कि उन्होंने मृतका के पिता कालू राम के बयानों पर पति विजय कुमार, भाई, सास व ससुर के खिलाफ विभिन्न धाराओंके तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि उक्त चारों अभी घर से फरार हैं, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी