श्री कृष्ण प्रणामी मंदिर में आज मनाया जाएगा जन्माष्टमी पर्व

स्थानीय श्री कृष्ण प्रणामी मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के मौके पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 02 Sep 2018 03:17 PM (IST) Updated:Sun, 02 Sep 2018 03:17 PM (IST)
श्री कृष्ण प्रणामी मंदिर में आज मनाया जाएगा जन्माष्टमी पर्व
श्री कृष्ण प्रणामी मंदिर में आज मनाया जाएगा जन्माष्टमी पर्व

संवाद सूत्र, फाजिल्का :स्थानीय श्री कृष्ण प्रणामी मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के मौके पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष दीपक ग्रोवर और प्रवक्ता कृष्ण सचदेवा ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में मंदिर को फूलों व रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। तीन सितंबर रात नौ से सवा 12 बजे तक मंदिर में मनमोहक झांकियां सजाने के साथ साथ भजन संकीर्तन किया जाएगा और पूरी दुनिया को पूर्ण ब्रह्म परमात्मा के इस दुनिया में जाहिर होने की बधाई दी जाएगी। सवा 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के साथ सामूहिक आरती व भव्य आतिशबाजी की जाएगी। उसके उपरांत माखन, मिश्री, पेड़े व नारियल आदि का प्रसाद वितरित किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी