कंप्यूटर टीचर आत्महत्या के प्रयास मामले में तीन पर केस

पांच दिन पहले गांव घुबाया के सरकारी स्कूल के कंप्यूटर टीचर के जहर निगलकर आत्महत्या के प्रयास करने के मामले में एक नया मोड़ आया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 14 Apr 2019 06:37 PM (IST) Updated:Mon, 15 Apr 2019 06:31 AM (IST)
कंप्यूटर टीचर आत्महत्या के प्रयास मामले में तीन पर केस
कंप्यूटर टीचर आत्महत्या के प्रयास मामले में तीन पर केस

जागरण संवाददाता, फाजिल्का : पांच दिन पहले गांव घुबाया के सरकारी स्कूल के कंप्यूटर टीचर द्वारा जहर निगलकर आत्महत्या का प्रयास करने के मामले में एक नया मोड़ आ गया है। कंप्यूटर टीचर गगन चुघ द्वारा साथी कर्मचारियों पर तंग किए जाने के लगाए आरोप के बाद अब गगन चुघ की पत्‍‌नी ने भी उन्हीं लोगों पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं। गगन चुघ की पत्‍‌नी मनीशा रानी सरकारी स्कूल मौजम में गणित की अध्यापिका है। मनीशा का कहना है कि उससे (मनीशा से) की जा रही छेड़छाड़ से परेशान होकर की उसके पति गगन ने आत्महत्या का प्रयास किया था। मनीशा की शिकायत पर पुलिस ने फाजिल्का निवासी राजेश ठकराल, आशीष गुंबर तथा तरुण वधवा के खिलाफ पर्चा दर्ज किया है। आरोपित पुलिस की पकड़ से फिलहाल बाहर हैं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बता दें कि पांच दिन पहले अशोक विहार निवासी अध्यापक गगन चुघ ने जहर निगल कर आत्महत्या का प्रयास किया था। इससे पहले उन्होंने व्हाटसएप पर स्टेटस अपडेट करके उक्त आरोपितों पर तंग करने का आरोप लगाया था। इसी मामले में पीड़ित अध्यापक की पत्‍‌नी भी कूद पड़ी हैं। पत्‍‌नी मनीशा ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि आरोपित हर रोज उसका घर तक पीछा करते थे और अभद्र टिप्पणियां करते थे। जिससे परेशान होकर पति ने आत्महत्या का प्रयास किया। सदर थाना के एसएचओ जोगिद्र सिंह ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है जल्द ही आरोपित पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

chat bot
आपका साथी