डीसी कार्यालय के कर्मी हड़ताल पर, लोग हुए परेशान

पंजाब व यूटी कर्मचारियों के सांझे मोर्चे के आह्वान पर पंजाब स्टेट मिनिस्टरियल सर्विसिज यूनियन के जिलाध्यक्ष दविंदर कुमार की अगुआई में सभी कर्मचारियों ने कलमछोड़ हड़ताल रखी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 Aug 2020 10:56 PM (IST) Updated:Fri, 07 Aug 2020 06:11 AM (IST)
डीसी कार्यालय के कर्मी हड़ताल पर, लोग हुए परेशान
डीसी कार्यालय के कर्मी हड़ताल पर, लोग हुए परेशान

संवाद सहयोगी, फाजिल्का : पंजाब व यूटी कर्मचारियों के सांझे मोर्चे के आह्वान पर पंजाब स्टेट मिनिस्टरियल सर्विसिज यूनियन के जिलाध्यक्ष दविंदर कुमार की अगुआई में सभी कर्मचारियों ने कलमछोड़ हड़ताल रखी। कोरोना वायरस के चलते भले ही एकत्रित होकर रोष प्रदर्शन नहीं किया गया, लेकिन कार्य बंद करके यूनियन ने रोष जताया। उधर लोगों को डीसी कर्मचारियों के कार्य पर ना होने के बारे में पता न होने के चलते वह तेज धूप में कार्यालय पहुंचे। लेकिन कार्य न होने के चलते उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा।

यूनियन दो दिन पहले डीसी दफ्तर के सामने कर्मचारियों की समस्याओं और मांगों को लेकर सरकार के नकारात्मक रवैये के विरुद्ध पंजाब सरकार की अर्थी भी फूंकी गई। वहीं छह अगस्त से हड़ताल पर जाने का फैसला लिया गया था। इसके तहत वीरवार को सभी कर्मचारियों ने कलमछोड़ हड़ताल रखी। इस मौके यूनियन नेताओं ने कहा कि कर्मचारी लंबे समय से अपनी जायज मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं लेकिन पंजाब सरकार उक्त मांगों को मानने की बजाय लगातार कर्मचारी विरोधी फैसले ले रही है। यूनियन सदस्यों ने बताया कि अगर उनकी मांगे पूरी ना हुई तो उक्त कलमछोड़ हड़ताल 14 अगस्त तक जारी रहेगी। उधर तहसील कार्यालय में पहुंची मंडी लाधूका निवासी जगदीश कुमार ने बताया कि रजिस्ट्रियां कम होने के चलते उसे पहले ही कई दिन इंतजार करना पड़ा। जब रजिस्ट्री का समय मिला तो यहां आकर पता चला कि कर्मचारी हड़ताल पर हैं। ऐसे में उसे वापिस लौटना पड़ा। इसके अलावा सर्टिफिकेट व अन्य केसों की सुनवाई के लिए पहुंचे लोग भी लौटते नजर आए।

chat bot
आपका साथी