आधारशिला कॉन्वेंट स्कूल की टीम का नेशनल विज्ञान कांग्रेस के लिए चयन

अबोहर : आधारशिला प्ले-वे कान्वेंट स्कूल की छात्राओं ने काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च चंडीगढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय चिल्ड्रंस साइंस कांग्रेस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में स्कूल की पांचवी कक्षा की छात्राओं मनरीत और रिदम ने भाग लिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 29 Dec 2018 11:50 PM (IST) Updated:Sat, 29 Dec 2018 11:50 PM (IST)
आधारशिला कॉन्वेंट स्कूल की टीम का नेशनल विज्ञान कांग्रेस के लिए चयन
आधारशिला कॉन्वेंट स्कूल की टीम का नेशनल विज्ञान कांग्रेस के लिए चयन

जागरण संवाददाता, अबोहर : आधारशिला प्ले-वे कान्वेंट स्कूल की छात्राओं ने काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च चंडीगढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय चिल्ड्रंस साइंस कांग्रेस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में स्कूल की पांचवी कक्षा की छात्राओं मनरीत और रिदम ने भाग लिया। बच्चों ने साइंटिफिक मैनेजमेंट ऑफ स्कूल्स वेस्ट पर प्रोजेक्ट प्रस्तुत किया और अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। प्रस्तुत विज्ञान मॉडल प्रोजेक्ट को खूब सराहना मिली और स्कूल की टीम को 106 वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस के लिए चयनित किया गया। इस प्रोजेक्ट में स्कूल के टीचर समिता, सपना, मोनिका और ¨प्रस का भी सराहनीय योगदान रहा। 106वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस का आयोजन लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी जालंधर में 3 से 7 जनवरी को किया जाएगा। इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाएगा। 106वें भारतीय विज्ञान कांग्रेस का मुख्य विषय भविष्य का भारत विज्ञान और प्रौद्योगिकी होगा। इसमें दुनिया भर से करीब 15,000 प्रतिनिधि, 300 शीर्ष वैज्ञानिक व नोबेल विजेता भाग लेंगे। इसमें न सिर्फ भारत के बल्कि दुनिया भर के बड़े वैज्ञानिक शामिल होंगे। स्कूल के ¨प्रसिपल राजीव गुप्ता ने बताया कि आधारशिला प्ले वे कॉन्वेंट स्कूल के विद्यार्थियों का इस लेवल पर पहुंचना बहुत ही खुशी की बात है। स्कूल के चेयरमैन र¨वद्र गुप्ता ने कहा यह शहर के लिए बहुत ही गौरव की बात है कि हमारे बच्चे इतने बड़े इवेंट में भाग लेने जा रहे हैं। उन्होंने स्कूल स्टाफ द्वारा की जा रही अनथक मेहनत की प्रशंसा की और इस सफलता पर अध्यापकों, छात्रों तथा उनके अभिभावकों को बधाई दी।

chat bot
आपका साथी