लायंस क्लब विशाल का नेत्र जांच कैंप चार को

संवाद सूत्र, फाजिल्का : लायंस क्लब फाजिल्का विशाल द्वारा लाला मुंशी राम मेमोरियल चैरीटेबल ट्रस्ट व स

By JagranEdited By: Publish:Wed, 31 Jan 2018 05:54 PM (IST) Updated:Wed, 31 Jan 2018 05:54 PM (IST)
लायंस क्लब विशाल का नेत्र जांच कैंप चार को
लायंस क्लब विशाल का नेत्र जांच कैंप चार को

संवाद सूत्र, फाजिल्का : लायंस क्लब फाजिल्का विशाल द्वारा लाला मुंशी राम मेमोरियल चैरीटेबल ट्रस्ट व स्व. लखा ¨सह नामधारी के परिवार के सहयोग से 33वां आंखों का निशुल्क जांच व ऑपरेशन कैंप चार फरवरी को लगाया जाएगा। यह कैंप क्लब प्रधान अशोक वाटस की अध्यक्षता में दुख निवारण श्री बाला जी धाम में लगेगा।

कैंप सबंधी जानकारी देते क्लब प्रधान अशोक वाटस ने बताया कि इस कैंप में आए मरीजों की आंखों की जांच आई केयर अस्पताल जैतो के आंखों के माहिर डॉक्टरों द्वारा की जाएगी। इसके बाद जिन मरीजों की आंखों के ऑपरेशन होने लायक पाए गए, उनके ऑपरेशन क्लब द्वारा आई केयर अस्पताल जैतो में करवाए जाएंगे। मरीजों को ऑपरेशन के लिए जैतो लेकर जाने व वापस लाने, दवाएं, चश्मे, लंगर की व्यवस्था क्लब द्वारा निशुल्क की जाएगी। अशोक वाटस ने बताया कि इस कैंप में कोई भी व्यक्ति अपनी आंखों की जांच निशुल्क करवा सकता है। इस कैंप के चेयरमैन चन्द्र मोहन सेठी, अश्वनी परूथी, नरेश जुनेजा होंगे।

chat bot
आपका साथी