अंग दान के लिए आगे आएं लोग

रक्तदान की तरह ही हमें अंग दान के लिए भी आगे आना चाहिए ताकि किसी को नया जीवन मिल सके।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Jan 2022 05:43 PM (IST) Updated:Tue, 18 Jan 2022 05:43 PM (IST)
अंग दान के लिए आगे आएं लोग
अंग दान के लिए आगे आएं लोग

संवाद सहयोगी, मंडी गोबिदगढ़ : रक्तदान की तरह ही हमें अंग दान के लिए भी आगे आना चाहिए ताकि किसी को नया जीवन मिल सके। यह बात निष्काम कीर्तन सेवा सोसायटी प्रधान कर्मजीत सिंह बिट्टू ने लुधियाना से दो दोस्तों जो कि साइकिलों पर व‌र्ल्ड टूर पर निकले हैं, का स्वागत करते हुए कही। लुधियाना निवासी जतिदर सिंह इंडिको व जतिदर सिंह रुड़की लुधियाना से साइकिल पर व‌र्ल्ड टूर पर निकले हैं। उनका पहला पडाव मणीपुर है। इस मौके जतिदर सिंह ने कहा कि रोजाना सैकड़ों हादसे हो रहे हैं जिसमें कई लोग शारीरिक अंगों से वंचित हो जाते हैं। हम मरने के बाद अपने शारीरिक अंग दान करके किसी अपाहिज व्यक्ति को नया जीवन प्रदान कर सकते हैं। इसी उद्देश्य को लेकर वे लोगों को प्रेरित करने को साइकिल यात्राएं कर रहे है। वे रोजाना 50 से 100 किलोमीटर सफर तय करते हैं। मौके पर सोसायटी उप प्रधान रवींद्र सिंह रवि, कैशियर रविदर सिंह धन्ना, मेंबर बहादर सिंह, सुखदेव सिंह, गुरबीर सिंह शैरी, सरवंत सिंह, मनिंदरपाल सिंह, तीर्थ सिंह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी