आयकर अधिकारियों ने किया पौधारोपण

मंडी गोबिदगढ़ में वातावरण को शुद्ध रखने के लिए आयकर अधिकारियों ने 25 स्थानों पर पौधारोपण किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Oct 2019 05:16 PM (IST) Updated:Mon, 21 Oct 2019 06:14 AM (IST)
आयकर अधिकारियों ने किया पौधारोपण
आयकर अधिकारियों ने किया पौधारोपण

संवाद सहयोगी, मंडी गोबिंदगढ़ : मंडी गोबिदगढ़ में वातावरण को शुद्ध रखने के लिए आयकर अधिकारियों ने 25 स्थानों पर पौधारोपण किया। प्रिंसिपल कमिश्नर परनीत सिंह सचदेव की अगुआई में आयकर अधिकारियों टीम ने अमलोह रोड स्थित यूनिटेड मिल के समक्ष पौधारोपण की शुरुआत की। इस मौके पर संयुक्त कमिश्नर अक्रशन सिंह ने बताया कि यह मुहिम 20 अक्टूबर से दो नंवबर तक चलेगी। आयकर विभाग की टीम ने रविवार को शहर के 25 स्थानों पर लगभग दो हजार पौधे लगाए। इस मौके पर स्टील चैंबर चेयरमैन भारत भूषण टोनी, स्टील चैंबर सचिव केके जिदल, सुशील शर्मा, प्रगट सिंह कलसी, अरविद सिगला, अवतार रहल व आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी