अग्निपथ योजना के विरोध की कोई वजह होनी चाहिए-धीमान

आम आदमी पार्टी का काम लोगों को गुमराह करना है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 30 Jun 2022 12:13 AM (IST) Updated:Thu, 30 Jun 2022 12:13 AM (IST)
अग्निपथ योजना के विरोध की कोई वजह होनी चाहिए-धीमान
अग्निपथ योजना के विरोध की कोई वजह होनी चाहिए-धीमान

संवाद सहयोगी, मंडी गोबिदगढ़ : आम आदमी पार्टी का काम लोगों को गुमराह करना है। यह बात भाजपा जिला कार्यकारिणी हलका अमलोह में भारतीय जनता पार्टी के जिला फतेहगढ़ साहिब के प्रधान प्रदीप गर्ग ने कही। मीटिग में विशेष तौर पर भाजपा के जिला प्रभारी रजनीश धीमान पहुंचे। मीटिग में भाजपा के विभिन्न विभागों के अध्यक्ष और वर्कर मौजूद रहे। इस मौके रजनीश धीमान ने कहा संगरूर में सिमरनजीत सिंह मान के पक्ष में लोकसभा उपचुनाव के परिणाम ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के अहंकार को चकनाचूर कर दिया है। धीमान ने कहा कि आज का मुख्य एजेंडा पंजाब में बिगड़ रही कानून व्यवस्था को देखते हुए जिला कार्यकारिणी द्वारा अपनी लीडरशिप को एक मता डालकर भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर गैंगस्टर पुरानी सरकारों में पैदा हुए हैं तो आज कानून व्यवस्था आम आदमी पार्टी की सरकार के हाथ में है। वह कानून व्यवस्था को ठीक कर सकती है।

बजट में महिलाओं को नजरअंदाज किया गया: भाजपा नेता

पंजाब के बजट पर बोलते हुए रजनीश धीमान,भारतीय जनता पार्टी पंजाब प्रदेश के कार्यकारिणी सदस्य राकेश गुप्ता भाजपा के सीनियर नेता देवी दयाल पराशर,लालचंद जिदल,अंकुर शर्मा,शशि भूषण गुप्ता, के अलावा अन्य भाजपा नेता ने कहा कि पंजाब में 50 प्रतिशत आबादी महिलाओं की है और उन्हें आप पार्टी द्वारा भरोसा दिया गया था कि सरकार बनने पर 1000 रुपये दिया जाएगा। पर बजट में महिलाओं को नजरअंदाज किया गया

अग्निपथ योजना के विरोध की कोई वजह होनी चाहिए

रजनीश धीमान ने कहा कि भारत में अग्निपथ योजना रहे विरोध बारे उन्होंने बोलते हुए कहा कि विरोध की कोई वजह होनी चाहिए। तीनों सेनाओं में सैनिकों की भर्ती के लिए घोषित नयी योजना के व्यापक विरोध के बीच सरकार ने बृहस्पतिवार को 'अग्निपथ' योजना के तहत वर्ष 2022 की भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा 21 वर्ष से बढ़ाकर 23 वर्ष कर दी।इस स्कीम के तहत सभी भारतीय अप्लाई कर सकते हैं इसमें पुरुषों और महिलाओं की भर्ती की जाएगी. चार साल बाद, अग्निवीर रेगुलर कैडर के लिए अपनी मर्जी से आवेदन कर सकेंगे।

chat bot
आपका साथी