देश भगत ग्लोबल में मनाया तीज उत्सव

देश भगत ग्लोबल स्कूल मंडी गोबिदगढ़ में तीज उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 14 Aug 2021 04:07 PM (IST) Updated:Sat, 14 Aug 2021 04:07 PM (IST)
देश भगत ग्लोबल में मनाया तीज उत्सव
देश भगत ग्लोबल में मनाया तीज उत्सव

जासं, अमलोह: देश भगत ग्लोबल स्कूल मंडी गोबिदगढ़ में तीज उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया। स्कूल में नर्सरी से बारहवीं कक्षा तक तीज उत्सव की पूर्व संध्या पर सर्वश्रेष्ठ पंजाबी पोशाक, लोक नृत्य और मेहंदी प्रतियोगिता जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया।

छात्रों ने भंगड़ा पर सुंदर नृत्य किया। मेहंदी कला में भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया गया। स्कूल अध्यक्ष डा. जोरा सिंह और स्कूल सचिव डा. तेजिदर कौर ने सभी छात्रों को उनके विशिष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी। स्कूल की प्रिसिपल नेहा ढल ने छात्रों के प्रयासों की सराहना की और उन्हें प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

chat bot
आपका साथी