बकरीद पर रोजा शरीफ में सन्नाटा

फतेहगढ़ साहिब कोविड-19 के चलते बकरीद पर भी रोजा शरीफ में सन्नाटा रहा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 02 Aug 2020 12:06 AM (IST) Updated:Sun, 02 Aug 2020 06:12 AM (IST)
बकरीद पर रोजा शरीफ में सन्नाटा
बकरीद पर रोजा शरीफ में सन्नाटा

जागरण संवाददाता, फतेहगढ़ साहिब : कोविड-19 के चलते बकरीद पर भी रोजा शरीफ में सन्नाटा रहा। हजरत शेख अहमद फारूखी सरहिदी मजदद अल्फसानी की दरगाह पर रोजा शरीफ के अंदर रहते परिवारों ने ही नमाज अदा करते हुए मानवता की सलामती की दुआ की। मुस्लिम समुदाय के अन्य लोगों को रोजा शरीफ में आकर नमाज अता करने से पहले ही रोका गया था। इसे भांपते हुए शनिवार सुबह ही रोजा शरीफ के बाहर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई थी। पुलिस फोर्स दिन भर वहां तैनात रही और किसी को भी अंदर जाने की इजाजत नहीं थी। रोजा शरीफ के खलीफा सैय्यद मोहम्मद सादिक रजा मज्जद्दी ने बताया कि धार्मिक रीत अऩुसार बकरे की कुर्बानी देकर ईद मनाई गई, लेकिन कोविड-19 के चलते समुदाय के लोगों ने घरों में ही नमाज अदा की। उधर, ईद के इस त्योहार पर भी रोजा शरीफ के बाहर के बाजार सूने रहे।

chat bot
आपका साथी